25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिकित्सक कक्ष और शौचालय की छत का गिरा प्लास्टर, एक मरीज घायल

तालेड़ा उपखंड के सुवासा आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को चिकित्सा कक्ष व शौचालय की छत का प्लास्टर गिरने से एक मरीज चोटिल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार कर घर भेजा गया। अचानक छत का प्लास्टर गिरने से अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई।
less than 1 minute read
Google source verification
चिकित्सक कक्ष और शौचालय की छत का गिरा प्लास्टर, एक मरीज घायल

सुवासा. अस्पताल के शौचालय में गिरा प्लास्टर।

सुवासा. तालेड़ा उपखंड के सुवासा आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को चिकित्सा कक्ष व शौचालय की छत का प्लास्टर गिरने से एक मरीज चोटिल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार कर घर भेजा गया। अचानक छत का प्लास्टर गिरने से अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई।

जानकारी अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे चिकित्सक कक्ष में धमाका हुआ और छत पर हो रहा प्लास्टर टूट करके चिकित्सक की टेबल और मरीज देखने वाली स्ट्रेचर पर गिर पड़ा, जहां पर दिखाने आया मरीज रामेश्वर प्राजपत (30 ) के सिर व हाथ चोटील हो गया। तुरंत स्टाफ के द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। कुछ समय बाद शौचालय की छत का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही उस समय वहां पर वहां कोई मरीज नहीं था। ग्रामीणों ने प्रशासन से अस्पताल की पूरी छत नई डलवाने की मांग की है।

प्रशासन को अस्पताल की पुरानी छत तुड़वाकर नई छत डलवाना चाहिए। अस्पताल भवन 30 वर्ष से अधिक पुराना है। पूरी छत जर्जर अवस्था में है। यह छत कभी भी गिर सकती है और बड़ा हादसा घटित हो सकता है।
प्रियंका गोस्वामी, पंचायत प्रशासक, सुवासा

हमने कई बार उच्च अधिकारियों को बार-बार प्लास्टर गिरने की समस्या को अवगत करा रखा है। छत का प्लास्टर गिरने से एक युवक को चोट आई है, जिसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। अस्पताल की पूरी छत नई होने पर ही समस्या का समाधान हो सकता है।
डॉ. श्रुति परिहार, चिकित्सा प्रभारी, आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुवासा

रविवार को खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेज करके मामले को दिखाया जाएगा कि छत का प्लास्टर कैसे गिरा और शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
डॉ. ओ पी सामर, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, बूंदी