12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अन्तिम सफर में रोड़ा बन गई बारिश…जानिए क्यो

ग्राम पंचायत गादेगाल के कोटखेड़ा गांव में शनिवार सुबह बिमारी के चलते बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। श्मशान घाट पर टीनसेट की व्यवस्था नही होने से लगातार शनिवार दोपहर तक शंव का दाह संस्कार नही हो पाया।

2 min read
Google source verification
The rain has become a barrier in the last train ... know why

अन्तिम सफर में रोड़ा बन गई बारिश...जानिए क्यो

नमाना रोड. बूंदी. ग्राम पंचायत गादेगाल के कोटखेड़ा गांव में शनिवार सुबह बिमारी के चलते बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।श्मशान घाट पर टीनसेट की व्यवस्था नही होने और शुक्रवार रात से लगातार बारिस के चलते शनिवार दोपहर तक शंव का दाह संस्कार नही हो पाया।आखिर कार सांय को ग्रामीणो ने अपने स्तर पर चद्दरो की व्यवस्था कर के दाह संस्कार किया।

ग्रामीण देवराज गुर्जर दीनदयाल जांगिड़ नीरज जांगिड़ नरेश गुर्जर ओम प्रकाश धाकड़ मुकेश लोधा ने बताया लंबे समय से पंचायत प्रशासन से श्मशान घाट पर टीन सेट लगाने की मांग करते चले आ रहे हैं

ग्राम पंचायतों में लगने वाले शिविरों में भी इसके बारे में लिखित रूप में ज्ञापन दे चुके शनिवार सुबह एक व्यक्ति की मौत होने पर बारिश के कारण दोपहर तक दाह संस्कार नहीं किया गया आनन फानन ग्रामीणों की मदद से चद्दरो और त्रिपाल का जुगाड़ कर कर शव का दाह संस्कार किया गया ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द श्मशान घाट पर टीनसेट की व्यवस्था की जाए

कापरेन. शहर सहित क्षेत्र में शुक्रवार देर रात्रि से शुरू हुई बरसात शनिवार शाम तक जारी रही। कभी तेज व कभी हल्की बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। इस मौसम में पहली बार तेज बरसात होने से शहर सहित क्षेत्र के नदी नालों में बरसाती पानी की अच्छी आवक हुई।

शहर के बस स्टैंड, मेला ग्राउंड व राजकीय बालिका विद्यालय में बरसाती पानी भर गया। उधर सीलन आने से शहर के वार्ड 15 में जब्बार अली, बशीरन बानो, शरीपन बानो के कच्चे मकानों की दीवार ढह गई।

वार्ड 16 में पार्षद सुरेश खींची के पक्के मकान की दीवार ढहने से कमरे में रखे सामान, पलंग, बर्तन आदि टूट गए। वार्ड 12 जोश्या का खेड़ा में महावीर सुमन और वार्ड एक में कल्याणपुरा में मोहनलाल का मकान ढह गया। बडाखेड़ा. कस्बे सहित आसपास के गांवों में भी तेज बरसात का दौर जारी रहा। सुबह से ही लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया।