2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोटरी क्लब बूंदी के सेवा कार्य प्रशंसनीय योग्य, सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सेवा अग्रणी

शहर के नैनवां रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी प्रांतपाल-3056 प्रज्ञा मेहता थी। अध्यक्षता रोटेरियन मुकेश व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ रोटेरियन डॉ.मोहन सोनी व ओमप्रकाश चौधरी रहे।

2 min read
Google source verification
रोटरी क्लब बूंदी के सेवा कार्य प्रशंसनीय योग्य, सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सेवा अग्रणी

बूंदी. रोटरी क्लब की नवनियुक्त टीम को शपथ दिलाते रोटरी प्रांतपाल-3056 प्रज्ञा मेहता।

बूंदी . शहर के नैनवां रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी प्रांतपाल-3056 प्रज्ञा मेहता थी। अध्यक्षता रोटेरियन मुकेश व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ रोटेरियन डॉ.मोहन सोनी व ओमप्रकाश चौधरी रहे। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र जैन ने रोटरी प्रार्थना प्रस्तुत की।

अध्यक्ष ऋतुराज दाधीच ने वर्ष 2024-25 में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन व स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। अतिथियों का क्लब के सदस्यों ने दुपट्टा और साफा बंधवाकर स्वागत किया। प्रांतपाल प्रज्ञा मेहता ने नवनियुक्त अध्यक्ष ऋतुराज दाधीच, सचिव जगदीश मंत्री सहित क्लब के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रांतपाल मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब बूंदी के सेवा कार्य प्रशंसनीय योग्य है। क्लब द्वारा निर्धन और सहायक लोगों के लिए विशेष कार्य किए गए। जिससे निर्धन लोगों को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि क्लब हमेशा सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य करता रहेगा। क्लब द्वारा किए गए कार्यों के लिए क्लब को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया गया। यह हमारे लिए गौरव की बात है। वरिष्ठ रोटेरियन ओमप्रकाश चौधरी व पूर्व सचिव सुरेश जागेटिया ने नवनियुक्त अध्यक्ष ऋतुराज व सचिव जगदीश मंत्री का रोटरी कॉलर पहनाकर वर्ष 2025-26 का कार्यभार सौंपा। प्रांतपाल-3056 मेहता ने नए सदस्यों सतीश जोशी, द्वारका प्रसाद काबरा, राजेश कुमावत व दिग्विजय ङ्क्षसह यादव को भी शपथ दिलाई। समारोह के दौरान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ रोटेरियन सत्यनारायण सारस्वत की ओर से दिव्यांग को ट्राई साइकिल भेंट की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले रोटरी सदस्यों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। रोटेरियन लक्ष्मीचंद गुप्ता, राकेश सुवालका, असरार अंसारी व निखिल मूलचंदानी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन रोटेरियन महेंद्र जैन ने किया। कार्यक्रम के दौरान इनरव्हील क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष दीपा गुप्ता व सचिव डॉ. अंकिता अग्रवाल को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट रेखा शर्मा व पूर्व सचिव गायत्री गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पीन पहनाकर कार्यभार सौंपा।

Story Loader