
देई.क्षेत्र के भजनेरी नदी की पुलिया पर शुरू हुआ वाहनो का आवागमन।
देई. क्षेत्र की भजनेरी गांव के बीच में होकर निकल रही नदी पर बनी नई पुलिया से आवागमन शुरू हो गया है। पुलिया पर अभी सड़क निर्माण कार्य होना बाकी है। पुलिया पर आवागमन शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। पूर्व में छोटी पुलिया पर पानी आने पर देई बांसी सड़क मार्ग बंद हो जाता था। साथ ही भजनेरी गांव दो हिस्सों में बंट जाता था। सात स्पान की पुलिया का निर्माण हुआ है, जिसके निर्माण के लिए 442.07 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे, जिससे निर्माण कार्य 19 मार्च 2024 को शुरू किया था। निर्माण कार्य 18 नवबर 2024 तक पूर्ण करना था, लेकिन अभी तक पूर्णरूप से निर्माण कार्य नही हुआ है।
घर जाने का रास्ता हुआ बंद
भजनेरी पुलिया की साइड में रहने वाले बुजुर्ग दंपति के घर का रास्ता पुलिया निर्माण से बंद हो गया है, जिससे अब बुजुर्ग दंपति को घर में आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड रहा है। वर्षभर से दंपति परेशान है, लेकिन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बुजुर्ग दंपति ने प्रशासन से रास्ता बनाने की मांग उठाई है। इस बारे में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार मुडईयां ने बताया कि मौका स्थिति का निरीक्षण कर रास्ता बनाया जाएगा।
Published on:
25 May 2025 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
