5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां पर भडक़े किसान और दे डाली जाम की चेतावनी…

गोठड़ा बांध की मुख्य केनाल पर टेल क्षेत्र में बनी दो माइनर में दूसरा पानी नही पहुंचने से दो दर्जन से अधिक किसानों ने जलसंसाधन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Devendra Singh Devra

•

Updated: 30 Jan 2020, 3:54 PM IST

यहां पर भडक़े किसान और दे डाली जाम की चेतावनी...

यहां पर भडक़े किसान और दे डाली जाम की चेतावनी...

भण्डेड़ा. गोठड़ा बांध की मुख्य केनाल पर टेल क्षेत्र में बनी दो माइनर में दूसरा पानी नही पहुंचने से दो दर्जन से अधिक किसानों ने जलसंसाधन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। जानकारी के अनुसार बांध की मुख्य केनाल के नीचे टेल क्षेत्र पर बनी मूण्डली माइनर व बांसी माइनर अभी तक सूखी पड़ी है। इस समय रबी फ सल गेहूं की फ सल को पानी की आवश्यकता है। किसान कैलाश गुर्जर, देवकरण, सुवालाल, राजेन्द्र गुर्जर आदि किसानों का कहना है कि बांध में पर्याप्त पानी है और मुख्य केनाल में पानी का प्रवाह हो रहा है। इसके बावजूद टेल पर बनी माइनर सूखी पडी है। केनाल के किसानों ने ओडे लगाकर पानी को रोक रखा है। टेल की माइनर के हैड पर पानी नहीं पहुंच रहा है। किसान नहरी पानी का इन्तजार करते हुए निराश हो चुके हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि टेल पर गुरुवार शाम तक पानी नहीं पहुंचा तो शुक्रवार को बूंदी-बांसी मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया जाएगा।