नैनवां. शहर के गढ़ चौक में स्थित एसबीआई बैंक भवन के अंदर से दो युवक नैनवां के वार्ड चार निवासी सेवानिवृत एएनएम सीता देवी के पचास हजार रुपए लेकर भाग गए। वारदात करने आए युवक बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो रहे है। महिला ने बैंक से एक लाख रुपए निकलवाए थे। बैंक के अंदर ही बेंच पर बैठकर बैंक से निकलवाए रुपए गिन रही थी तो उसी समय रुपए लेकर भागे दो युवकों में से एक युवक उसके पास बैंच पर आकर बैठ गया। युवक ने महिला से पांच सौ रुपए के नोटों की गड्डी को महिला के बेग में रखने को कहा। महिला का ध्यान बाकी के पचास हजार रुपए गिनने में ध्यान था, उसी बीच उसके पास बैठे युवक ने पचास हजार की गड्डी पार कर बैंच से उठकर बैंक से बाहर निकल गया। युवक के जाते ही महिला ने बैग रखी पचास हजार की गड्डी सम्भाली तो नहीं मिलने पर चिल्लाने लगी, लेकिन तब तक दोनों युवक बाइक पर बैठकर भाग चुके थे। लोगों ने युवकों की तलाश के पीछा भी किया, लेकिन हाथ नही आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी मार्गो पर नाकाबंदी करवाकर थानाधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा, एएसआई लादूङ्क्षसह, ड्यूटी ऑफिसर मोहनलाल मीणा बैंक पहुंचे। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो वारदात करने वाले दोनों युवक कैमरे में नजर आ रहे थे, जिनके हुलिए के फुटेज लेकर अन्य थानों को भेजकर युवकों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए।
थानाधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा ने बताया कि करीब सवा तीन बजे फोन पर घटना सूचना मिली थी। सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज में आरोपी युवक ने नीले रंग की कमीज व काली पेंट, सिर पर कैप पहन रखी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दूसरे युवक ने भी सिर पर कैप लगा रखी ही तथा सफेद शर्ट व काली पैंट तथा पीठ पर बैग टांग रखा था। महिला सीताबाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया।
सुरक्षा गार्ड नहीं
बैंक में पहले सुरक्षा गार्ड तैनात था। तीन दिन पहले ही को रिलीव कर दिए जाने से बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं है।