15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के इस शहर को मिलेगी 363 करोड़ की सौगात, सीएम करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 15 मार्च को बुरहानपुर जिले में विकास कार्यों की सौगात देंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Government to establish new corporations and boards in MP

Government to establish new corporations and boards in MP- CM Mohan Yadav- File pic

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 15 मार्च को बुरहानपुर जिले के नेपानगर में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम डॉ मोहन यादव 362 करोड़ 82 लाख रूपये के 127 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उनके आगमन से पहले एसडीएम समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसके बाद शिवाजी नगर से एकता नगर और नेहरू स्टेडियम ग्राउंड तक के रास्ते का अतिक्रमण हटवाया गया।

दरअसल, नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन कार्यक्रम में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत कार्यशाला भी आयोजित होगी। जिसमें जनजातीय बाहुल्य नेपानगर में जनजातीय समुदाय की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव संवाद भी करेंगे।

सीएम के लिए बनाया गया हेलीपैड

सीएम डॉ मोहन यादव के लिए एनिकट क्षेत्र में हेलीपैड तैयार किया गया है। वह कार के जरिए नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पहुंचेंगे। सभा के लिए एक भव्य पंडाल और मंच तैयार किया गया है।