केन्द्र सरकार के कर्मचारियों की न्यूनतम आय 7000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो जाएगी और न्यूनतम पेंशन 3500 रुपये से बढ़कर 9000 रुपये हो जाएगी जबकि अधिकतम आय 90 हजार रुपये से बढ़कर ढाई लाख रुपए हो जाएगी। इसके अलावा हर साल 3% के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी। हालांकि कर्मचारियों की मांग है कि न्यूनतम सैलरी 18,000 से बढ़ाकर 25,000 की जाए।