4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: फिर उछले सोने-चांदी के भाव, चांदी में 16,000 रुपये की बढ़त, जानिए आज के ताजा भाव

सोना और चांदी की कीमतों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज उछाल देखने को मिला है। MCX और COMEX दोनों पर मजबूत खरीदारी से बुलियन बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Thalaz Sharma

Feb 04, 2026

gold silver price hike today

प्रतीकात्मक तस्वीर (PC: AI)

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में कीमती धातुओं के भाव में आज तेज बढ़त दर्ज की गई। बीते कुछ सत्रों से सोना और चांदी की कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, कमजोर डॉलर और सुरक्षित निवेश की मांग ने कीमती धातुओं को सहारा दिया है। आज के कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) और कमोडिटी एक्सचेंज इंक (COMEX) दोनों पर गोल्ड और सिल्वर ने तेज बढ़त दर्ज की, जिससे निवेशकों और सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ गई है।

सोने का भाव

आज बुधवार को घरेलू वायदा बाजार में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर 1,59,900 रुपये पर कारोबार करता दिखा। पिछले कारोबारी सत्र में गोल्ड का प्रीवियस क्लोज 1,53,809 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आज के कारोबार में यह बढ़कर 1,60,755 रुपये के हाई स्तर तक पहुंच गया। इस तरह सोने में करीब 6,946 रुपये की तेजी दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार घरेलू मांग में सुधार ने कीमतों को सपोर्ट दिया है।

चांदी के भाव

MCX पर चांदी की कीमतों में भी आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला। ताजा कारोबार में सिल्वर का भाव 2,81,998 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ देखा गया। चांदी का पिछला बंद 2,68,015 रुपये प्रति किलो था। आज के सत्र में सिल्वर ने 2,84,094 रुपये प्रति किलो का हाई स्तर छू लिया। यानी चांदी की कीमत में करीब 16,079 रुपये प्रति किलो की तेजी आई।

अंतरराष्ट्रीय सोना कीमत अपडेट (COMEX Gold)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX पर गोल्ड की कीमतों ने भी मजबूती दिखाई। पिछले सत्र में COMEX गोल्ड का प्रीवियस क्लोज करीब 4,935.00 डॉलर प्रति औंस था। आज के कारोबार में गोल्ड बढ़कर 5,094.00 डॉलर प्रति औंस के हाई स्तर तक पहुंच गया। इस दौरान सोने में लगभग 159 डॉलर प्रति औंस की बढ़त दर्ज की गई। लेटेस्ट ट्रेड में COMEX गोल्ड 5,090.80 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया।

अंतरराष्ट्रीय चांदी कीमत अपडेट (COMEX Silver)

COMEX पर सिल्वर की कीमतों में भी तेज उछाल दर्ज किया गया। चांदी का प्रीवियस क्लोज 83.301 डॉलर प्रति औंस के करीब था। आज के सत्र में सिल्वर ने 87.985 डॉलर प्रति औंस का हाई बनाया। इस तरह चांदी में करीब 4.684 डॉलर प्रति औंस की तेजी देखने को मिली। फिलहाल COMEX सिल्वर का भाव 87.410 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता दिखाई दिया।

तेजी के पीछे प्रमुख कारण और आगे का संकेत

सोना-चांदी की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे कई फैक्टर काम कर रहे हैं। भारत-यूएस ट्रेड डील ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। साथ ही डॉलर इंडेक्स में नरमी और वैश्विक मंदी की आशंका ने बुलियन को मजबूत बनाया। औद्योगिक मांग के कारण सिल्वर को अतिरिक्त सपोर्ट मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में भी गोल्ड सिल्वर की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं, हालांकि मुनाफावसूली से हल्का उतार-चढ़ाव संभव है।

Story Loader