कारोबार

Gold Price Today: राखी निकलते ही सोने में जबरदस्त गिरावट, चांदी में भी आई भारी मंदी, जानिए कितने टूट गए भाव

Gold Price Today: सोने की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोने के साथ ही चांदी की कीमतें भी टूटी हैं। वैश्विक स्तर पर भी दोनों कीमती धातुओं के भाव गिर गए हैं।

2 min read
Aug 11, 2025
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। (PC: Gemini)

Gold Price Today: सोने की कीमतों में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की घरेलू वायदा कीमत बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का वायदा भाव 0.77 फीसदी या 788 रुपये की गिरावट के साथ 1,01,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर भी सोने-चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें

Gold Loan क्या है, कैसे करता है यह काम? जानिए इसके खास फायदे

क्या है इस गिरावट की वजह?

गोल्ड पर टैरिफ को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस एक ऑर्डर जारी करने का प्लान कर रहा है। इसमें गोल्ड बार पर अमेरिकी टैरिफ में छूट देने की बात कही जा सकती है।

चांदी में भी बड़ी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी सोमवार सुबह बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह चांदी का वायदा भाव 0.69 फीसदी या 797 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,084 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

टूट गया सोने का वैश्विक भाव

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सोमवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.51 फीसदी या 52.60 डॉलर की गिरावट के साथ 3,438.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने की वैश्विक हाजिर कीमत 0.59 फीसदी या 19.98 डॉलर की गिरावट के साथ 3,377.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.91 फीसदी या 0.35 डॉलर की गिरावट के साथ 38.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.70 फीसदी या 0.27 डॉलर की गिरावट के साथ 38.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

Updated on:
11 Aug 2025 12:50 pm
Published on:
11 Aug 2025 09:56 am
Also Read
View All

अगली खबर