31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबानी ब्रदर्स का नया कीर्तिमान, 40 से कम उम्र में ही बन बैठे Billionare

बिजनेस घरानों में अगर अंबानी, अडानी और टाटा समूह की संपत्ति जोड़ दी जाए तो कुल वेल्थ का 24 फीसदी इनके पास निकलता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashish Deep

Jun 18, 2025

मुकेश अंबानी अपने बेटों अनंत और आकाश व दूसरे सदस्यों के साथ। ANI

Mukesh Ambani के बेटे- Anant Ambani और Akash Ambani Under 40 Richest Indian List में टॉप पर आए हैं। 360 One Wealth Creators List 2025 की रिपोर्ट में बताया गया है कि 40 साल से कम उम्र के 143 लोग देश के टॉप रईसों में शुमार हैं। 27 साल के शाश्वत नकरानी सबसे युवा रईस हैं।

Ambani-Adani-Tata के पास है 24 फीसदी वेल्थ

360 One Wealth Creators List 2025 की रिपोर्ट में बिजनेस घरानों की संपत्ति की तुलना भी की है। इसमें बताया गया है कि देश के 50 बड़े घरानों के पास कुल वेल्थ का 60 फीसदी हिस्सा है। Reliance Industries और Adani Enterprises के पास कुल वेल्थ में से 12 फीसदी है। यह आंकड़ा Ambani और Adani का देश के बिजनेस सर्किल में दबदबा जाहिर करता है। Tata Group से जुड़े परिवार के सदस्य और प्रमोटर को मिला लिया जाए तो अंबानी और अडानी के साथ यह शेयर बन जाता है 24 फीसदी।

यह भी पढ़ें- महंगाई भत्ता कर सकता है सरकारी कर्मचारियों को निराशा

डिजिटल इकोनॉमी की बदौलत रईस बने उद्यमी

लिस्ट में कुल 161 लोगों के पास 100 अरब रुपये से ज्यादा की वेल्थ है। इनमें 143 की उम्र 40 से कम है। डिजिटल इकोनॉमी की बदौलत फर्स्ट जनरेशन उद्यमी इतनी दौलत कमा पाए हैं। 60% वेल्थ ब्रोकिंग और इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलिया, ई कॉमर्स सॉल्यूशंस, एडटेक और फिन टेक सेक्टर से आई है। इन सेक्टरों की कंपनियों में Upstox, Zerodha, Urban Company, Swiggy, Honasa Consumer, PhysicsWallah, Unacademy, Stashfin, Slice और OneCard शामिल हैं।

हरेक उद्यमी की नेट वर्थ 5 अरब रुपये

360 One Wealth Creators क्रेडिट रेटिंग कंपनी Crisil की मदद से बनाता है। इसमें 2013 उद्यमी, पेशेवर, इन्वेस्टर शामिल हैं, जिनकी संपत्ति कुल मिलाकर 100 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा की है। यह आंकड़ा भारत की GDP का एक तिहाई है। इनमें हरेक की नेट वर्थ 5 अरब रुपये है।