
आनंद महिंद्रा ने फूड स्टार्टअप की प्रशंसा की, कहा- आप इसे बिजनेस स्कूलों में नहीं सीख सकते
Anand Mahindra: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने महाराष्ट्र की गीता के फूड स्टार्टअप की प्रशंसा की, जिन्होंने अपने पति की नौकरी चली जाने के बाद अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए घर में बने महाराष्ट्रीयन स्नैक्स बेचने के लिए एक स्टार्टअप की शुरुआत की। दरअसल द बेटर इंडिया (The Better India) नाम के ट्वीटर अकाउंट से महाराष्ट्र की गीता पाटिल के स्टार्टअप के बारे बताते हुए ट्वीट किया गया, जिसमें गीता पाटिल ने बताया कि जब मेरे पति की नौकरी चली गई, तब मैंने अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए इसकी शुरुआत की और आज मैं घर में बने महाराष्ट्रीयन स्नैक्स बेचकर सालाना 1.4 करोड़ रुपए कमा रही हूं।
इसके साथ ही उस ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें बताया गया कि गीता पाटिल महाराष्ट्रीयन स्नैक्स जैसे चकली, उकडिचे मोदक और पूरनपोली सहित कई लोकप्रिय स्नैक्स बनाकर बेचती हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत 2016 में की।
आप इसे बिजनेस स्कूलों में नहीं सीख सकते
द बेटर इंडिया के इस ट्वीट को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखते हुए कहा कि यह एक तरह का 'फूड' स्टार्टअप है जो वास्तव में एक बढ़ते मूल्यांकन का हकदार है, क्योंकि इसमें धैर्य और दृढ़ संकल्प है। आप इसे बिजनेस स्कूलों में नहीं सीख सकते हैं।
महिंद्रा समूह किया कई औद्योगिक क्षेत्रों में विस्तार
आनंद महिंद्रा, महिंद्रा समूह के अध्यक्ष हैं, उनके इस कार्यकाल में महिंद्रा समूह को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑटोमोबाइल और कृषि से लेकर आईटी और एयरोस्पेस तक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में विस्तार करते देखा है। इसके साथ ही महिंद्रा समूह ने विश्व के स्तर पर कई निकायों में काम किया जिसमें सिंगापुर के इकोनॉमिक डेवलपमेंट बोर्ड की इंटरनेशनल एडवाइजरी काउंसिल, काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस, न्यूयॉर्क के ग्लोबल बोर्ड ऑफ एडवाइजरी काउंसिल शामिल हैं।
ट्विटर पर 9.3 मिलियन फॉलोअर्स
आनंद महिंद्रा ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय (1977) से मैग्ना कम लाउड से स्नातक किया और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (1981) से एमबीए किया। अभी वर्तमान में वह महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हैं। वहीं अभी आनंद महिंद्रा के ट्विटर पर 9.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें: आनंद महिंद्रा ने फादर्स डे पर फोटो शेयर कर पिता को किया याद, कहा - काश मैं उनका फिर से एयरपोर्ट पर स्वागत कर पाता
यह भी पढ़ें: ट्विटर यूजर ने आनंद महिंद्रा से पूछी उनकी उम्र, दिया ऐसा जबाब कि लोग कर रहे कमेंट
Published on:
25 Jun 2022 02:35 pm

बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
