8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women Insurance: पुरुषों की तुलना में महिलाओं को सस्ता मिलता है प्लान, जानिए टर्म इंश्योरेंस के फायदे

term insurance for women: महिलाओं के लिए टर्म इंश्योरेंस अब जरूरत बन चुका है। यह परिवार, बच्चों के भविष्य, लोन और मेडिकल खर्चों को सुरक्षित रखने के साथ कम प्रीमियम में बेहतर सुरक्षा देता है।

2 min read
Google source verification
best term insurance plans working women term plan benefits family protection

टर्म इंश्योरेंस से सुरक्षित भविष्य। फोटो: एआइ

women insurance plan: देश में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है और वे अब परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में अहम भूमिका निभा रही हैं। पहले जहां केवल पुरुषों को ही कमाने वाला माना जाता था, अब यह सोच बदल चुकी है। ऐसे में महिलाओं के लिए भी वित्तीय सुरक्षा जरूरी हो गई है। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए टर्म इंश्योरेंस एक महत्वपूर्ण विकल्प बनकर उभरा है, जो उनके परिवार को कठिन समय में आर्थिक सहारा देता है।

टर्म इंश्योरेंस क्या है?

आपकी अनुपस्थिति में अपने परिवार को सुरक्षित रखना आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए, और टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान ऐसा करने का एक सुरक्षित तरीका है। यह सुनिश्चित करता है कि आपकी मृत्यु के बाद भी आपके परिवार की आर्थिक सुरक्षा बनी रहे। यह बीमित व्यक्ति की पॉलिसी टेन्योर के दौरान मृत्यु हो जाने पर नॉमिनी को टर्म इंश्योरेंस में चुनी हुई राशि का भुगतान करता है।

कंपनीवार्षिक प्रीमियम (₹)
Canara HSBC Life Insurance14,878
TATA AIA17,528
Aditya Birla Capital18,192
Bajaj Allianz18,388
ICICI Prudential19,168
SBI Life19,770
Kotak Life21,200
Aviva Life Insurance22,092
Bandhan Life22,131
Edelweiss Life Insurance22,244
HDFC Life22,483
Axis Max23,055
स्रोत: Policybazaar, अधिक जानकारी के लिए इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क करें।

पुरूषों की तुलना में कम प्रीमियम

महिलाओं के लिए टर्म इंश्योरेंस का एक खास फायदा यह है कि उन्हें समान कवर के लिए पुरुषों की तुलना में कम प्रीमियम देना पड़ता है। इसकी वजह महिलाओं की औसत आयु का अधिक होना है। इसके अलावा, कई इंश्योरेंस कंपनियां महिलाओं के लिए विशेष राइडर्स जैसे महिला-विशेष बीमारियों का कवर और कुछ मामलों में मैटरनिटी बेनिफिट भी देती हैं। कुछ योजनाओं में दुर्घटना या स्थायी विकलांगता की स्थिति में प्रीमियम माफ करने जैसी सुविधा भी शामिल होती है।

फाइनेंशियल सिक्योरिटी और परिवार की सुरक्षा

न्यूक्लियर फैमिली के बढ़ते चलन के कारण पति-पत्नी दोनों की आय पर परिवार निर्भर करता है। ऐसे में अगर किसी महिला की अचानक मृत्यु हो जाए, तो परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। टर्म इंश्योरेंस के जरिए परिवार को एक निश्चित राशि मिलती है, जिससे रोजमर्रा के खर्च और जरूरी जिम्मेदारियां आसानी से पूरी की जा सकती हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की योजनाएं भी प्रभावित नहीं होती हैं।

लोन और मेडिकल खर्च में सहारा

आजकल कई दंपति होम लोन या कार लोन जैसे जॉइंट लोन लेते हैं। ऐसे में अगर महिला की मृत्यु हो जाती है, तो पूरा लोन चुकाने की जिम्मेदारी पति पर आ जाती है। टर्म प्लान इस स्थिति में आर्थिक मदद करता है। इसके अलावा, कई इंश्योरेंस प्लान्स में क्रिटिकल इलनेस कवर भी मिलता है, जिससे कैंसर या हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए एकमुश्त राशि मिलती है और परिवार पर अचानक आने वाला मेडिकल खर्च कम होता है।