
BSF
भारतीय सेना के विशेष सीमा बल यानी बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवश्यक योग्यता और अनुभव रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। फिलहाल इस भर्ती के माध्यम से कुल 281 रिक्तियों को भरा जा रहा है। सभी 10वीं/12वीं पास की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवार रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। इस तरह से आवदेन की अंतिम तिथि 8 जून है। आवेदक इस वेब लिंक https://rectt.bsf.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं तथा विस्तृत विज्ञापन देखने के लिए यहाँ क्लिक कर सकते हैंं।
https://rectt.bsf.gov.in/static/bsf/pdf/BSF%20%E2%80%9CGROUP%20B%E2%80%9D.pdf
BSF Recruitment 2022: रिक्त स्थानों का ब्योरा
BSF Recruitment 2022: शैक्षिक योग्यता का विवरण
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं की योग्यता होनी चाहिए। जो लोग सब इंस्पेक्टर (इंजन चालक) के पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री भी होनी चाहिए।
BSF Recruitment 2022: आयु सीमा
उपरोक्त सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 22 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट होगी।
BSF Recruitment 2022: वेतन और भत्ते
BSF Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने वाले अन्य सभी सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों से 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और अन्य उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Published on:
28 May 2022 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
