30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना की दूसरी लहर के बाद से देश की अर्थव्यवस्था में हुआ सुधार : पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीईपीए (CEPA) के बड़े फैसले से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश प्रवाह में वृद्धि होगी जो कोविड रिकवरी और भविष्य के आर्थिक विकास में सहायता करेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 22 Sep 2021, 10:02 PM IST

piyush goyal

piyush goyal

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक बयान में कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद के देश के हालात सामन्य हो रहे हैं। इससे आर्थिक विकास में तेजी देखने को मिल रही है। सीईपीए (CEPA )के बड़े फैसले से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश प्रवाह में वृद्धि होगी जो कोविड रिकवरी और भविष्य के आर्थिक विकास में सहायता करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीईपीए (Trade and Industry Department) भी नई नौकरी का सृजन करेगा। उन्होंने कि कि मैंने संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय को लगातार समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात की सरकार और लोगों के लिए गहरी सराहना भी व्यक्त की है। विशेष रूप से चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मैंने दुबई वर्ल्ड एक्सपो 2020 की सफलता के लिए भारत से शुभकामनाएं दी हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने हमें जो समर्थन दिया है, उसके लिए मैं आभारी हूं जिसमें हमें अपना मंडप स्थापित करने के लिए रणनीतिक और बड़ा स्थान देना शामिल है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को व्यवसायों के लिए नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम की शुरूआत करी। उन्होंने कहा कि पोर्टल अप्रूवल और रजिस्ट्रेशन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की समस्या से निजात दिलाएगा। पोर्टल आज की स्थिति में 18 केंद्रीय विभागों और 9 राज्यों में स्वीकृतियों की मेजबानी करता है, और अन्य 14 केंद्रीय विभागों और 5 राज्यों को दिसंबर के अंत तक जोड़ा जाएगा।