
Elon Musk lives in a tiny rented house, but it's different from normal houses
नई दिल्ली। Elon Musk दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति है। टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के मालिक Elon Musk की कुल सम्पत्ति 18,210 करोड़ डॉलर हैं। ऐसे में हर कोई यही सोचेगा कि दुनिया का तीसरा सबसे अमीर व्यक्ति एक आलीशान और शाही घर में रहता होगा, पर ऐसा नहीं है। Elon 50,000 डॉलर के किराए के एक 375 स्क्वायर फीट में बने एक घर में रहते है। यह चौंका देने वाली बात है पर यही सच है। उनका यह मुख्य घर अमेरिका में टेक्सास के बोका चिका में स्पेसएक्स के स्टारबेस पर है। इसकी जानकारी खुद Elon ने ट्वीट करके दी।
क्या है Casita?
Casita फोल्डेबल घर होते हैं। ये 20 फीट के होते हैं और इन्हें 8.5 फीट तक फोल्ड किया जा सकता है। Casita फोल्ड होकर बॉक्स में आते हैं। इसके बाद जिस जगह पर इन्हें घर की तरह लगाना होता है, वहां इन्हें अनफोल्ड किया जाता है और घर की एक यूनिट तैयार कर दी जाती है। ये पोर्टेबल घर होते हैं। Boxabl Casita को बनाने में स्टील, कंक्रीट, लैमिनेटेड पैनलिंग और फोम इंसुलेशन का इस्तेमाल होता है। Casita इतने मज़बूत होते हैं कि बर्फ, तूफानी हवाओं और बाढ़ का भी सामना कर सकते हैं।
Casita की सुविधाएं
Boxabl के Casita हाउस में बेडरूम, हॉल, किचन, बाथरूम, फ्रिज, माइक्रोवेव, ओवन, टीवी, डिशवॉशर आदि के साथ ही ज़रूरत की अन्य सारी सुविधाएं भी होती हैं। बिजली और पानी के बिल ज़्यादा ना आए इसके लिए अल्ट्रा-लो यूटिलिटी फैसिलिटी का भी Casita में इस्तेमाल होता है। Casita का इंटीरियर काफी अच्छा होता है।
पिछले साल यानि कि 2020 में 28 जनवरी को Boxabl कंपनी ने Casita के अंदर का पूरा हाउस ट्यूर वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में कंपनी ने Boxabl Casita की पूरी जानकारी दी थी।
Casita की बढ़ती लोकप्रियता
Casita की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है। इसकी वेटिंग लिस्ट में लगभग 50,000 लोग हैं। अब तक Boxabl कंपनी ने सिर्फ 3 Casita घर बनाएं हैं, जिनमें से एक में दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk रहते है।
Published on:
11 Aug 2021 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
