रिटर्न को लेकर संशय
अक्सर लोगों से यह सुना जाता है कि मैने इस जगह निवेश किया और मेरा पैसा दोगुना, चार गुना या दस गुना हो गया। रियल एस्टेटमें रिटर्न एक जगह के मुकाबले दूसरी जगह से काफी अलग होता है, जो आपको पिछले सालों में रिटर्न छूटा है, वह जरूरी नहीं कि आनेवाले सालों में आएगा। रियल इस्टेट में रिटर्न अक्सर आर्थिक गतिविधियों से आता है। इसलिए प्रॉपर्टी में निवेश करें तो इन बातों पर ध्यान दें और उससे जुड़े हुए जोखिम कम करने की कोशिश करें।