24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, सोना 4,100 रुपये हुआ सस्ता

इंट्राडे में सोना वायदा 92,389 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक फिसल गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anish Shekhar

•

Updated: 13 May 2025, 5:34 AM IST

चीन और अमरीका के बीच ट्रेड वॉर के मोर्चे पर कुछ सहमति बनती दिख रही है, जिससे सेफ हेवन के रूप में सोने की डिमांड में कमी आई है। इससे सोने की चमक फीकी पड़ी है और अंतरराष्ट्रीय व घरेलू दोनों ही बाजारों में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा भाव 4100 रुपए प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट के साथ 93,000 रुपए के नीचे फिसल गया। इंट्राडे में सोना वायदा 92,389 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक फिसल गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना वायदा 2.6%से ज्यादा टूटा। कॉमेक्स पर सोने का जून वायदा करीब 100 डॉलर प्रति आउंस की कमजोरी के 3,239 डॉलर प्रति औंस पर रहा। गोल्ड अपने ऑल टाइम हाई से करीब 250 डॉलर तक टूट चुका है। वहीं क्रूड ऑयल 3 चढक़र 66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: भारत के हमले के बाद क्या पाकिस्तान में हो गया बड़ा कांड! अटकलें तेज

इसलिए आई गिरावट

भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों से चले आ रहे संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा हुई। दूसरी तरफ ट्रंप की यूक्रेन में शांति स्थापित करने की कोशिश एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है, जिसमें जेलेंस्की ने पुतिन को इस हफ्ते बातचीत के लिए कहा है। चीन-अमरीका ट्रेड वॉर रुकने से इक्विटी मार्केट मजबूत हुआ है।

इसका मतलब है कि निवेशक अपना पैसा अभी तक सोने में पार्क करे बैठे थे, वो अब फिर से इक्विटी की ओर मुड़ गए हैं, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। चीन और अमरीका के बीच जब डील की डिटेल्स साझा की जाएंगी तब हो सकता है कि सोने की चमक और फीकी पड़े।