26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों ने खाई पलटी, गिर गए भाव, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए क्या रह गए दाम

Gold Silver Price Today: उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली आने से आज गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी में बड़ी मंदी देखने को मिली है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Feb 26, 2026

Gold Silver Price Today

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे हैं। पिछले सत्र में अच्छी तेजी के बाद आज उच्च स्तरों से मुनाफावसूली देखी जा रही है। हालांकि, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और यूएस टैरिफ को लेकर चिंताओं ने गिरावट को सीमित रखा है। गुरुवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.40 फीसदी या 600 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,516 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर डॉलर इंडेक्स में 0.20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इससे दूसरी करेंसीज के खरीदारों के लिए सोना खरीदना थोड़ा किफायती हुआ है।

चांदी में भारी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी में भारी मंदी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में गुरुवार को चांदी का भाव एमसीएक्स पर 2 फीसदी या 5400 रुपये की गिरावट के साथ 2,62,892 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। पिछले सत्र में बुधवार को चांदी 3 फीसदी के उछाल के साथ 2,68,316 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज मिला-जुला ट्रेंड देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव गुरुवार को 0.28 फीसदी या 14.60 डॉलर की गिरावट के साथ 5,211.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.54 फीसदी या 29.17 डॉलर की बढ़त के साथ 5,193.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी मिला-जुला ट्रेंड देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.75 फीसदी या 1.45 डॉलर की गिरावट के साथ 90.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.19 फीसदी या 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 89.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।