26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FD Interest Rate: PNB की 444 दिन की एफडी में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज, 5 लाख डालें तो जानिए कितने मिलेंगे वापस

PNB FD Interest Rate: सरकारी क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक 444 दिन की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक भी इस एफडी पर अच्छा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Feb 26, 2026

PNB FD Interest Rate

पीएनबी की 444 दिन की एफडी में सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है। (PC: AI)

PNB FD Interest Rate: पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम जमा वाली एफडी की दरों में बदलाव किया है। बैंक अब सामान्य नागरिकों को विभिन्न अवधियों वाली एफडी पर 3 से 6.60 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजंस को 3.50 से 7.10 फीसदी तक ब्याज दर मिल रही है। इसके अलावा सुपर सीनियर सिटीजंस को 3.80 से 7.40 फीसदी ब्याज दर ऑफर हो रही है।

444 दिन की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक अपनी 444 दिन की एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इस एफडी पर बैंक सीनियर सिटीजंस को 6.60 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजंस को 7.10 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.40 फीसदी ब्याज दर ऑफर हो रही है।

SBI, BOB और केनरा बैंक में क्या हैं रेट्स?

कई दूसरे सरकारी बैंक जैसे भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक भी अपनी 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम पर आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा इस एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.45 फीसदी, सीनियर सिटीजंस को 6.95 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.05 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इंडियन बैंक इस एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.45 फीसदी, सीनियर सिटीजंस को 6.95 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.20 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। एसबीआई इस एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.45 फीसदी, सीनियर सिटीजंस को 6.95 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.05 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, केनरा बैंक भी इस एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.45 फीसदी, सीनियर सिटीजंस को 6.95 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

बैंक का नामसामान्य नागरिक (%)सीनियर सिटीजंस (%)सुपर सीनियर सिटीजंस (%)
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)6.60%7.10%7.40%
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)6.45%6.95%7.05%
इंडियन बैंक6.45%6.95%7.20%
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)6.45%6.95%7.05%
केनरा बैंक6.45%6.95%
एफडी रेट्स
निवेशक श्रेणीनिवेश राशि (₹)मैच्योरिटी राशि (₹)कुल ब्याज (₹)
सामान्य नागरिक5,00,0005,41,52441,524
सीनियर सिटीजन5,00,0005,44,77844,778
सुपर सीनियर सिटीजन5,00,0005,46,73846,738
एफडी रिटर्न

5 लाख डालें तो कितना मिलेगा रिटर्न

अगर कोई सामान्य नागरिक पंजाब नेशनल बैंक की 444 दिन की एफडी में 5 लाख रुपये डालता है, तो उसे मैच्योरिटी पर 5,41,524 रुपये मिलेंगे। अगर सीनियर सिटीजन यह एफडी करते हैं, तो उन्हें मैच्योरिटी पर 5,44,778 रुपये मिलेंगे। वहीं कोई सुपर सीनियर सिटीजन यह एफडी कराता है, तो मैच्योरिटी पर 5,46,738 रुपये मिलेंगे।