
Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 16 नवंबर 2024, की सुबह सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) की दामों में कमी दर्ज की गई है। हालांकि, शुद्ध सोने का भाव अब भी 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बना हुआ है, जबकि चांदी की कीमत 87 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,944 रुपये दर्ज की गई है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 87,558 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। गुरुवार शाम को 24 कैरेट शुद्ध सोने (Gold Silver Price Today) की कीमत 75,260 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो आज (शनिवार) सुबह घटकर 73,944 रुपये रह गई है। इसी तरह, शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) दोनों के दामों में गिरावट देखने को मिली है।
दिल्ली में सोने-चांदी के भाव (Gold-Silver Price in Delhi)
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹75,920 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹69,610 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की बात करें तो इसका भाव ₹89,400 प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।
मुंबई में सोने और चांदी के दाम (Gold-Silver Price in Mumbai)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोना ₹75,770 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹69,460 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं चांदी का भाव ₹89,400 प्रति किलोग्राम है।
जयपुर में सोने-चांदी के ताजा भाव (Gold-Silver Price in Jaipur)
आज जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹75,920 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹69,610 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹89,400 प्रति किलोग्राम है।
कोलकाता में सोने-चांदी की कीमत (Gold-Silver Price in Kolkata)
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना ₹75,770 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹69,460 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव ₹89,400 प्रति किलोग्राम पर है।
नोएडा में सोने-चांदी के भाव (Gold-Silver Price in Noida)
नोएडा में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹75,920 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹69,610 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹89,400 प्रति किलोग्राम पर है।
लखनऊ में सोने और चांदी की कीमत (Gold-Silver Price in Lucknow)
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना ₹75,920 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹69,610 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी की कीमत यहां ₹89,400 प्रति किलोग्राम है।
पटना में सोने-चांदी के भाव (Gold-Silver Price in Patna)
पटना में आज 24 कैरेट सोना ₹75,820 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹69,510 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹89,400 प्रति किलोग्राम है।
चेन्नई में सोने-चांदी की कीमत (Gold-Silver Price in Chennai)
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹75,770 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹69,460 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी का भाव यहां ₹98,900 प्रति किलोग्राम पर है।
सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। उपभोक्ताओं को हमेशा सुनिश्चित करना चाहिए कि खरीदे गए सोने (Gold Silver Price Today) पर हॉलमार्क मौजूद हो। हॉलमार्किंग सोने की गुणवत्ता की एक सरकारी गारंटी है, जो भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित होती है। यह प्रक्रिया भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार होती है, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध सोना (Gold Silver Price Today) खरीदने में भरोसा मिलता है।
सोने (Gold Silver Price Today) की शुद्धता को समझने के लिए 22 और 24 कैरेट में अंतर जानना महत्वपूर्ण है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, पर इसकी नाजुकता के कारण इसे आभूषण बनाने में उपयुक्त नहीं माना जाता। वहीं, 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें 9% अन्य धातुएं, जैसे तांबा, चांदी और जिंक, मिलाई जाती हैं। इन धातुओं का मिश्रण सोने को मजबूत और टिकाऊ बनाता है, जिससे आभूषण पहनने में आरामदायक और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। यही कारण है कि अधिकांश ज्वेलर्स 22 कैरेट सोने में ही आभूषण बेचते हैं, जिससे ग्राहकों को आकर्षक डिजाइन और टिकाऊपन दोनों मिलते हैं।
Updated on:
16 Nov 2024 09:48 am
Published on:
16 Nov 2024 07:35 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
