27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today on 27 May 2026: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से लगातार दूसरे दिन टूटा सोना, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: यूएस फेड रेट के लंबे समय तक उच्च स्तर पर बने रहने की आशंकाओं के चलते आज दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। हाजिर और वायदा दोनों बाजारों में गोल्ड लाल निशान पर है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

May 27, 2026

Gold Rate Today

सोने की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमत में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज बुधवार को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 600 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोने का भाव 550 रुपये गिरकर 1,45,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 450 रुपये की गिरावट के साथ 1,18,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में इजाफा होने से दोनों देशों के बीच पीस डील की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। ऐसे में यूएस फेड लंबे समय तक ब्याज दरों को उच्च बनाए रख सकता है। उच्च ब्याज दरें सोने की कीमतों पर दबाव डालती हैं। यही कारण है कि सोना गिर गया है।

बड़े शहरों में आज सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹15,982₹14,650₹12,290
मुंबई₹15,829₹14,510₹11,872
दिल्ली₹15,844₹14,525₹11,887
कोलकाता₹15,829₹14,510₹11,872
बेंगलुरु₹15,829₹14,510₹11,872
हैदराबाद₹15,829₹14,510₹11,872
केरल₹15,829₹14,510₹11,872
पुणे₹15,829₹14,510₹11,872
वडोदरा₹15,834₹14,515₹11,877
अहमदाबाद₹15,834₹14,515₹11,877
जयपुर₹15,844₹14,525₹11,887

तनिष्क में क्या है सोने का रेट

तनिष्क आज 27 मई को 22 कैरेट गोल्ड 1,45,550 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। यह 18 कैरेट गोल्ड 1,19,090 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड 1,58,780 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

मालाबार में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज बुधवार को 22 कैरेट गोल्ड 1,45,100 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जोयालुक्कास में सोने का भाव

जोयालुक्कास में आज बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड 1,58,290 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 22 कैरेट गोल्ड 1,45,100 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड 1,18,720 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

ज्वैलरी ब्रांड24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
तनिष्क₹1,58,780₹1,45,550₹1,19,090
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स₹1,58,290₹1,45,100
जोयालुक्कास₹1,58,290₹1,45,100₹1,18,720
कल्याण ज्वैलर्स₹1,45,100

कल्याण ज्वैलर्स में क्या हैं रेट

कल्याण ज्वैलर्स दिल्ली में आज बुधवार को 22 कैरेट सोना 1,45,100 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव

घरेलू वायदा भाव में सोने-चांदी के भाव आज गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार को शाम 4 बजे जून डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 0.51 फीसदी या 802 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,814 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, जुलाई डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव इस समय 0.95 फीसदी या 2582 रुपये की गिरावट के साथ 2,68,046 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।