13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में लागातार उछाल जारी, चांदी भी हुई महंगी, जानें आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर के नए रेट

Gold Silver Price Today: आज 21 नवंबर गुरुवार के दिन सोने-चांदी की रेट लगातार बढ़ती जा रही है। आज सोने की कीमत में 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में भी 500 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है। आइए जानते है आज के लेटेस्ट गोल्ड सिल्वर रेट

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ratan Gaurav

Nov 21, 2024

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: शादी के सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। देशभर में लगातार तीसरे दिन बाजार खुलने पर सोने की दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार, 21 नवंबर को सोने की कीमत में 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में भी 500 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है। गौरतलब है कि सोने-चांदी की कीमत हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती-बढ़ती रहती हैं। गुरुवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 550 रुपये बढ़कर 77,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले 20 नवंबर को इसका भाव 77,220 रुपये था। अगर 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो गुरुवार को यह 500 रुपये बढ़कर 71,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जो 20 नवंबर को 70,800 रुपये थी। आइए जानते है देश के विभिन्न शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव।

ये भी पढ़े:-LIC की धमाकेदार स्कीम, सिर्फ 45 रुपए रोज बचाकर बनाएं 25 लाख का फंड, जानें पूरी डिटेल्स

देश के विभिन्न शहरों में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price Today)

दिल्ली में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price in Delhi)

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹77,780 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹71,310 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की बात करें तो इसका भाव ₹92,100 प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।

मुंबई में सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Price in Mumbai)

मुंबई में आज 24 कैरेट सोना ₹77,950 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹71,450 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं चांदी का भाव ₹92,000 प्रति किलोग्राम है।

जयपुर में सोने-चांदी के ताजा भाव (Gold Silver Price in Jaipur)

आज जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹78,100 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹71,600 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹92,000 प्रति किलोग्राम है।

कोलकाता में सोने-चांदी की कीमत (Gold Silver Price in Kolkata)

कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना ₹77,950 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹71,450 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव ₹92,000 प्रति किलोग्राम पर है।

नोएडा में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price in Noida)

नोएडा में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹78,100 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹71,600 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹92,000 प्रति किलोग्राम पर है।

लखनऊ में सोने और चांदी की कीमत (Gold Silver Price in Lucknow)

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना ₹78,100 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹71,600 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी की कीमत यहां ₹92,000 प्रति किलोग्राम है।

पटना में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price in Patna)

पटना में आज 24 कैरेट सोना ₹78,000 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹71,500 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹92,000 प्रति किलोग्राम है।

चेन्नई में सोने-चांदी की कीमत (Gold Silver Price in Chennai)

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹77,950 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹71,450 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी का भाव यहां ₹1,01,000 प्रति किलोग्राम पर है।

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। उपभोक्ताओं को हमेशा सुनिश्चित करना चाहिए कि खरीदे गए सोने पर हॉलमार्क मौजूद हो। हॉलमार्किंग सोने की गुणवत्ता की एक सरकारी गारंटी है, जो भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित होती है। यह प्रक्रिया भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार होती है, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध सोना (Gold Silver Price Today) खरीदने में भरोसा मिलता है।

ये भी पढ़े:-SBI के इस Mutual Fund ने 2500 रुपये की SIP से बनाया करोड़पति! जानिए कैसे मिला छप्परफाड़ रिटर्न

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

सोने की शुद्धता को समझने के लिए 22 और 24 कैरेट में अंतर जानना महत्वपूर्ण है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, पर इसकी नाजुकता के कारण इसे आभूषण बनाने में उपयुक्त नहीं माना जाता। वहीं, 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें 9% अन्य धातुएं, जैसे तांबा, चांदी और जिंक, मिलाई जाती हैं। इन धातुओं का मिश्रण सोने को मजबूत और टिकाऊ बनाता है, जिससे आभूषण पहनने में आरामदायक और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। यही कारण है कि अधिकांश ज्वेलर्स 22 कैरेट सोने में ही आभूषण बेचते हैं, जिससे ग्राहकों को आकर्षक डिजाइन और टिकाऊपन दोनों मिलते हैं।