11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एप्पल का डिफाल्ट सर्च इंजन बने रहने को गूगल देगी 9 अरब डॉलर

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस रकम में अभी आगे और भी इजाफा हो सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 29 Sep 2018, 6:40 PM IST

Google

गूगल आईओएस पर आईफोन के सफारी ब्राउसर में डिफाल्ट सर्च इंजन बने रहने के लिए 2018 में भारी भरकम नौ अरब डॉलर का भुगतान करेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस रकम में अभी आगे और भी इजाफा होगा। संभावना है कि साल 2019 में गूगल 12 अरब डॉलर का भुगतान करे। हालांकि, एप्पल आईओएस पर सफारी में गूगल को डिफाल्ट सर्च इंजन के रूप में इस्तेमाल करती है, लेकिन वह कई अन्य स्थानों पर बिंग का इस्तेमाल करती है, जैसे सीरी में किया जानेवाला सर्च बिंग के माध्यम से ही होता है।

Google

एप्पल का मानना है कि कंपनी की सेवाओं की वृद्धि दर आगे काफी अच्छी होगी, क्योंकि उसके हार्डवेयर की बिक्री में तेजी आई है। एप्पल म्यूजिक को कंपनी ने साल 2015 में लांच किया था और उसके बाद इसमें हर साल स्थिर वृद्धि दर दर्ज की गई है।