Credit Score: हाल ही में सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर से जुड़ी आपने कई खबरें सुनी होगी। कुछ दिन पहले ही एसबीआई ने एक शख्स को नौकरी सिर्फ इसलिए नहीं दी, क्योंकि उसका क्रेडिट स्कोर खराब था। जबकि उस शख्स को अपॉइंटमेंट लेटर भी मिल चुका था। इस तरह आजकल कंपनियां जॉब देते समय आवेदक का क्रेडिट स्कोर भी देखती हैं। कई बैंक 800 या इससे अधिक क्रेडिट स्कोर वालों को लोन पर न्यूनतम ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आपको बैंक से कई आकर्षक ऑफर्स मिल सकते हैं।