4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आयकर विभाग ने 2 साल में जब्त की 43,000 करोड़ की अघोषित आय

आयकर विभाग ने पिछले दो वित्त वर्षों में करीब 43,000 करोड़ रुपए की अघोषित आय का पता लगाया है। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ambuj Shukla

Jul 02, 2016

black money

black money

आयकर विभाग ने पिछले दो वित्त वर्षों में करीब 43,000 करोड़ रुपए की अघोषित आय का पता लगाया है। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग ने अपनी जांचों के जरिए पिछले दो वित्त वर्षों में 43,000 करोड़ रुपए की अघोषित आय जब्त की है।



अधिया ने बताया कि इसमें से 21,000 करोड़ रुपए की आय का विभाग की छापेमारी में पता लगा, जबकि शेष 22,000 करोड़ रुपए का खुलासा विभिन्न सर्वेक्षणों से हुआ। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह पैसा कंपनियों का है या व्यक्तिगत लोगों का है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग फिलहाल इस अघोषित राशि पर टैक्स की गणना कर रहा है।



उन्होंने कहा कि भारतीयों के विदेशी खातों में जमा 13,000 करोड़ रुपए (ब्लैक मनी) पर 120 प्रतिशत की दर से टैक्स लगाया जाएगा। अधिया ने कहा कि देश में 5.4 करोड़ इनकम टैक्सपेयर्स हैं। इनमें से 1,50,000 की सालाना आय 50 लाख रुपए से अधिक है तथा 1.8 करोड़ टीडीएस टैक्सपेयर्स हैं।
नए टैक्सपेयर्स के बारे में अधिया ने कहा कि हमारा अनुमानित लक्ष्य 1.3 करोड़ नए टैक्सपेयर्स को जोडऩे का था, इनमें से 90 लाख लोग टैक्स के दायरे में आ चुके हैं। इनसे पिछले दो साल के दौरान 10,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व जुटाया गया है।