कारोबार

नए साल के पहले दिन बड़ा झटका! गैस सिलेंडर हुआ महंगा, चेक करें नए भाव

नए साल के साथ ही आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी 2023 को गैस सिलेंडर के नए भाव जारी कर दिए हैं। गैस सिलेंडर के प्राइस में 25 रुपए का इजाफा किया गया है।

2 min read
Gas Cylinder Price

LPG Price Hike: नए साल के पहले दिन आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी 2023 को गैस सिलेंडर के नए भाव जारी कर दिए हैं। आज से सिलेंडर खरीदना महंगा हो गया है। गैस सिलेंडर के प्राइस में 25 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई है। इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना तक सभी शहरों में गैस सिलेंडर खरीदना महंगा हो गया है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई है। यानी घरेलू सिलेंडर के लिए आपको ज्यादा रुपए नहीं देने पड़ेगे।

25 रुपए महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर
सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी 2023 से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। गैस सिलेंडर के प्राइस में 25 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई है। यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में की गई है। वहीं राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह सिलेंडर अपने पुराने रेट पर मिल रहे हैं।


कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट्स
दिल्ली : 1769 रुपये प्रति सिलेंडर
मुंबई : 1721 रुपये प्रति सिलेंडर
कोलकाता : 1870 रुपये प्रति सिलेंडर
चेन्नई : 1917 रुपये प्रति सिलेंडर

घरेलू गैस सिलेंडर के रेट्स
दिल्ली : 1053 रुपये प्रति सिलेंडर
मुंबई : 1052.5 रुपये प्रति सिलेंडर
कोलकाता : 1079 रुपये प्रति सिलेंडर
चेन्नई : 1068.5 रुपये प्रति सिलेंडर

बीते साल 153.5 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर
बता दें कि देश में घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में लंबे समय स्थिर है। आखिरी बार बदलाव 6 जुलाई 2022 को किया गया था। उस समय तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के प्राइस में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं पिछले एक साल की बात की जाए तो घरेलू सिलेंडर के प्राइस में कुल 153.5 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं साल 2022 में घरेलू एलपीजी के प्राइस में चार बार बदलाव हुआ है।

Published on:
01 Jan 2023 09:01 am
Also Read
View All

अगली खबर