लावारिस खड़ा माल्या का प्राइवेट जेट, नहीं मिल रहे खरीदार
यूबी ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजय माल्या का प्राइवेट जेट, एअरबस 319 मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट पर अभी भी मौजूद है। इस प्राइवेट जेट को 9 महीने पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने नीलामी के लिए नामित किया था।
यूबी ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजय माल्या का प्राइवेट जेट, एअरबस 319 मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट पर अभी भी मौजूद है। इस प्राइवेट जेट को 9 महीने पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने नीलामी के लिए नामित किया था।
इस नीलामी से सर्विस टैक्स अथॉरिटीज को अपने बकाया 50 करोड़ वसूलने के आदेश कोर्ट ने दिए थे। यह विमान सभी अाधुनिकतम खूबियों से लैस है। इसमें 124 यात्री बैठ सकते हैं।
vijay-mallya-fleeing-the-country-2199098.html">यह भी पढ़ेंः न कोई बंगला न घर, माल्या की जेब में सिर्फ 9,500 रुपए
इस विमान की नीलामी 14 अगस्त 2015 को की गई थी। पर सभी आधुनिकतम खूबियों से लैस इस विमान को 9 महीनें बाद अभी तक कोई खरीदार नहीं मिल सका है। डिफॉल्टर घोषित हो चुके माल्या ने 2 मार्च को देश छोड़ दिया था।
यह भी पढ़ेंः देश छोड़कर नहीं भागा, कानून पर भरोसा: माल्या
माल्या का प्राइवेट जेट अभी भी एअरपोर्ट पर खड़ा है। एअरपोर्ट पर पार्किंग के लिए पहले से ही जगह की कमी रहती है।
विमान को कोई खरीदार न मिलने का एक कारण यह भी माना जा रहा है कि नए खरीददार को इसे उड़ाने के लिए पहले 10 मिलियन डॉलर खर्च करने पड़ेंगे क्योंकि लंबे समय से इसे इस्तेमाल नहीं किया गया है।
साल 2014 में बॉम्बे हाईकोर्ट से दरख्वास्त की थी कि इस विमान को पार्किंग क्षेत्र से हटाया जाए क्योंकि इसने कीमती पार्किंग क्षेत्र घेर रखा है और इससे एअरपोर्ट अथॉरिटी को कोई मुनाफा नहीं हो रहा।