
Neeraj Chopra Networth: नीरज चोपड़ा, जो हाल ही में हिमानी मोर के साथ शादी (Neeraj Chopra Networth) के बंधन में बंधे, न केवल भारत के एक प्रतिष्ठित एथलीट हैं, बल्कि उनकी कमाई और लग्जरी जीवनशैली भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है। यह शादी और नीरज की उपलब्धियां उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी में एक नया अध्याय जोड़ती हैं। नीरज ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में अपने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल से भारत का नाम रौशन किया था। 2024 पेरिस ओलंपिक में भी उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर अपनी सफलता को और ऊंचाई दी।
नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति लगभग ₹37 करोड़ (4.5 मिलियन USD) आंकी गई है। उनकी आय का मुख्य स्रोत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से जीते (Neeraj Chopra Networth) हुए इनाम, ब्रांड एंडोर्समेंट और भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर के पद से आता है। नीरज चोपड़ा की मासिक आय लगभग ₹30 लाख है, जिससे उनकी सालाना आय ₹4 करोड़ के करीब पहुंचती है।
नीरज चोपड़ा 24 बड़े ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर हैं। इनमें अमेरिकी स्पोर्ट्सवियर कंपनी Under Armour, स्विस लग्जरी वॉचमेकर Omega, Gillette, Samsung, और Visa जैसे वैश्विक नाम शामिल हैं। इन ब्रांड्स के साथ उनके जुड़ाव ने उनकी आय को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। खबरों के अनुसार, नीरज ने पेरिस ओलंपिक फाइनल के दौरान ₹50 लाख की कीमत (Neeraj Chopra Networth) वाली Omega Seamaster Aqua Terra 150M घड़ी पहनी थी। यह उनके शौक और लग्जरी पसंद को बखूबी दर्शाता है।
नीरज चोपड़ा की संपत्तियों (Neeraj Chopra Networth) की बात करें तो वे हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव में तीन मंजिला शानदार बंगले के मालिक हैं। इसके अलावा, उनके पास लग्जरी कारों और बाइक का एक शानदार कलेक्शन है।
Range Rover Sport: जिसकी कीमत ₹2 करोड़ से अधिक है।
Ford Mustang GT: लगभग ₹93.52 लाख।
Mahindra Thar और Toyota Fortuner: जिनकी कीमत ₹33.43 लाख से ₹51.44 लाख के बीच है।
Mahindra XUV 700: यह कार उन्हें आनंद महिंद्रा द्वारा उपहार में दी गई थी।
बाइक्स की बात करें तो उनके पास Harley Davidson 1200 Roadster (कीमत ₹11 लाख) और Bajaj Pulsar 220F (कीमत ₹1 लाख) हैं।
नीरज और हिमानी की जोड़ी को "पावर कपल" कहा जा रहा है। दोनों अपनी-अपनी फील्ड में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां नीरज ने भारत को ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं (Neeraj Chopra Networth) में कई मेडल्स दिलाए हैं, वहीं हिमानी भी अपने करियर में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। उनकी शादी नीरज के फैंस और पूरे देश के लिए एक खास पल है।
नीरज का सफर हर युवा के लिए प्रेरणा है। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले नीरज ने अपनी मेहनत और लगन से ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया। यह उपलब्धि न केवल भारत के खेल इतिहास में एक मील का पत्थर है, बल्कि यह दिखाता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखे और पूरे किए जा सकते हैं।
नीरज न केवल अपने खेल के लिए बल्कि अपने फैशन और लाइफस्टाइल के लिए भी युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। उनके घड़ियों, कारों और बाइक्स का कलेक्शन यह साबित करता है कि वे लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन हैं।
Updated on:
22 Jan 2025 09:20 am
Published on:
22 Jan 2025 07:05 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
