यानी बैंक ग्राहक के नुकसान की पूरी भरपाई करेगा। धोखाधड़ी के जिन मामलों में पीडि़त जानकारी मिलने के चार से सात दिन में बैंक को जानकारी देता है, तो इन मामलों में अधिकतम जिम्मेदारी 5000 रुपए होगी। आरबीआई की ओर से जारी ड्रॉफ्ट नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर धोखाधड़ी के लिए बैंक कर्मचारी जिम्मेदार है, तो ग्राहक को उसका पैसा मिलेगा, चाहे धोखाधड़ी की जानकारी समय से दी हो या न दी हो।