17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank Holidays 2026: बैंक से जुड़ा काम है? फरवरी में इन तारीखों को रहेंगे बैंक बंद

Bank Holidays in February 2026: RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बैंक छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, RTGS हॉलिडे, राष्ट्रीय-क्षेत्रीय पर्व, दूसरा और चौथा शनिवार तथा सभी रविवार के आधार पर तय की जाती हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 03, 2026

holiday (File Photo)

holiday (File Photo)

Bank Holidays in February 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्तीय वर्ष 2026 के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार फरवरी 2026 में देशभर में कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, क्षेत्रीय पर्व, राष्ट्रीय अवकाश और साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं।

RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बैंक छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, RTGS हॉलिडे, राष्ट्रीय-क्षेत्रीय पर्व, दूसरा और चौथा शनिवार तथा सभी रविवार के आधार पर तय की जाती हैं।

कब और कहां बैंक रहेंगे बंद

क्रम संख्यादिनांकसप्ताह का दिनकिस वजह से बंद रहेंगे बैंकजगह
11 फरवरीरविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में
28 फरवरीरविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में
314 फरवरीशनिवार दूसरा शनिवारदेशभर में
415 फरवरी रविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में
518 फरवरीबुधवारलोसरगंगटोक (सिक्किम)
619 फरवरीगुरुवारछत्रपति शिवाजी महाराज जयंतीमुंबई , नागपुर, बेलापुर (महाराष्ट्र)
720 फरवरीशुक्रवारराज्य स्थापना दिवसआइजोल (मिजोरम), इंफाल (मणिपुर)
822 फरवरीरविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में
928 फरवरीशनिवारचौथा शनिवारदेशभर में

क्या-क्या सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह उपलब्ध रहेंगी—

  • ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग
  • NEFT व RTGS सेवाएं (निर्धारित समय अनुसार)
  • ATM से कैश निकासी
  • कार्ड ट्रांजैक्शन
  • चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट और अकाउंट से जुड़ी ऑनलाइन रिक्वेस्ट
  • ग्राहकों के लिए जरूरी एडवाइजरी

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि जरूरी बैंकिंग काम पहले से निपटा लें, बैंक विज़िट से पहले हॉलिडे कैलेंडर जरूर देखें और डिजिटल प्लेटफॉर्म का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें।