
petrol diesel price
Petrol-Diesel Price today on 22 August 2021. सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (22 अगस्त, 2021) तेल कंपनियों ने एक महीने बाद पेट्रोल के दाम घटाए है। वहीं डीजल की भी सस्ता हुआ है। आज पेट्रोल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है और डीजल की कीमत में भी 20 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। ईंधन की कीमतों में अंतिम बार 18 जुलाई को बढ़ोतरी हुई थी। इस दिन पेट्रोल की कीमत 29 से 30 पैसे तक बढ़ी थी। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपए और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है।
जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.64 रुपए जबकि डीजल 89.07 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 107.63 रुपए व डीजल की कीमत 96.64 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 99.32 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 93.66 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 102.93 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 92.13 रुपए प्रति लीटर है।
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपए/लीटर | डीजल रुपए/लीटर |
| दिल्ली | 101.64 | 89.07 |
| मुंबई | 107.66 | 96.64 |
| कोलकाता | 101.93 | 92.13 |
| चेन्नई | 99.32 | 93.66 |
बेंगलुरु | 105.13 | 94.49 |
| भोपाल | 110.06 | 97.88 |
| चंडीगढ़ | 97.80 | 88.77 |
| रांची | 96.53 | 94.02 |
| लखनऊ | 98.70 | 89.45 |
इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्थान के गंगानगर में है। रत्नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, पटना, चेन्नई, भोपाल, ग्वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।
हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ये भी पढ़ें: No Claim Bonus: कम प्रीमियम में बढ़ाना चाहते हैं स्वास्थ्य बीमा कवरेज तो नो क्लेम बोनस का उठाएं लाभ
ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।
Published on:
22 Aug 2021 09:55 am

बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
