कारोबार

क्रूड 2.5 डॉलर हुआ महंगा, जानिए आज कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price in 08 February 2023 : सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (08 फरवरी, 2023) को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है।

2 min read
Petrol-Diesel Price Today

Petrol Diesel Price in 08 February 2023 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देख जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान क्रूड के भाव करीब 2.5 डॉलर प्रति बैरल महंगे हुए हैं। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (08 फरवरी, 2023) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। आज बिहार में तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है, तो यूपी में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। हालांकि, आज भी तेल कंपनियों ने दिल्‍ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट कोई बदलाव नहीं किया गया है।


सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी रेट के अनुसार- उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल के दाम 14 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपये लीटर में बिक रहा है। वहीं, डीजल 14 पैसे गिरकर 89.82 रुपये लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 14 पैसे सस्‍ता होकर 96.44 रुपये लीटर पर आ गया है। वहीं, डीजल 13 पैसे घटकर 89.64 रुपये लीटर मिल रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 41 पैसे सस्‍ता होकर 107.24 रुपये लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 38 पैसे गिरकर 94.04 रुपये लीटर बिक रहा है।


– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.44 रुपये और डीजल 89.64 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.06 रुपये प्रति लीटर


सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

Published on:
08 Feb 2023 08:37 am
Also Read
View All

अगली खबर