16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold-Silver Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी में भारी गिरावट! जेवर खरीदने वालों की लगी लॉटरी, देखें आज का ताजा भाव

Gold jewellery: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट से शादी वाले घरों में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि भाव अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गए हैं। इजरायल-ईरान तनाव के बावजूद मुनाफावसूली के चलते सोना 1.54 लाख और चांदी 2.36 लाख के करीब पहुंच गई है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Feb 16, 2026

Gold-Silver Price

सोने चांदी के भाव। (फोटो: सहयोग AI, फोटो: पत्रिका)

Futures trading: अगर आप शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी (Gold-Silver) खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी 'गुड न्यूज' से कम नहीं है। इजराइल-ईरान जंग (Israel-Iran War) की खबरों के बीच सोने के भाव में मची उथल-पुथल ने आज एक नया मोड़ ले लिया है। आसमान छूते भाव के बाद आज सर्राफा बाजार में 'ब्रेक' लगता दिख रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। गुड रिटर्न्स' और वायदा कारोबार के आंकड़ों के मुताबिक, सोना अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे फिसला (Gold Price India)है, जबकि चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है। सर्राफा बाजार में आई इस गिरावट ने शादी-ब्याह वाले घरों को बड़ी राहत दी है। अगर आप गहने बनवाने की सोच रहे थे, तो आज का दिन आपके लिए किसी 'गोल्डन चांस' से कम नहीं है।

आज का अभी का सोने का भाव (Gold Price Today)

वायदा बाजार (Futures Market) में आज जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। एमसीएक्स (MCX) पर सोने का अप्रैल वायदा भाव लुढ़ककर 1,54,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। सुबह जब बाजार खुला तो इसमें भारी बिकवाली देखी गई। जानकारों का कहना है कि इजराइल-ईरान तनाव के बीच निवेशकों ने ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली (Profit Booking) शुरू कर दी है, जिससे कीमतों में यह 'करेक्शन' आया है। 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव अब खरीदारों की पहुंच में थोड़ा वापस आता दिख रहा है, जो कुछ दिन पहले तक बेकाबू हो चुका था।

आज का अभी का चांदी का भाव (Silver Rate Today)

चांदी की चाल आज सुस्त है और यह निवेशकों को निराश कर रही है, लेकिन खरीदारों के लिए यह मौका है। एमसीएक्स पर चांदी का मार्च वायदा कॉन्ट्रैक्ट 2,36,500 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड, ट्रेंड कर रहा है। औद्योगिक मांग (Industrial Demand) में आई कमी और ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती ने चांदी को नीचे खींचा है। एक समय 2.40 लाख के पार जाने वाली चांदी अब 2.36 लाख की रेंज में संघर्ष करती दिख रही है।

मुनाफा वसूली: कीमतें अपने चरम पर थीं, इसलिए ट्रेडर अब अपना माल बेचकर मुनाफा घर ले जा रहे हैं।

डॉलर इंडेक्स: अमेरिकी डॉलर में मजबूती लौटने से सोने-चांदी जैसी कमोडिटीज पर दबाव बना है।

शांति की उम्मीद: कूटनीतिक स्तर पर युद्ध रोकने की कोशिशों की खबरों ने भी बाजार का डर थोड़ा कम किया है, जिससे 'सेफ हेवन' डिमांड घटी है।

ज्वैलर्स ने ली राहत की सांस (Gold Price India)

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (GJC) से जुड़े व्यापारियों का कहना है, "भाव कम होने से बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है। पिछले एक हफ्ते से ग्राहक सिर्फ रेट पूछकर चले जा रहे थे, लेकिन आज बुकिंग में तेजी आ सकती है। शादी के सीजन में यह गिरावट संजीवनी बूटी की तरह है।" वहीं, आम ग्राहक भी खुश हैं कि कम से कम बजट थोड़ा संतुलित होगा।

बाजार : अब आगे क्या होगा ?

बाजार की नजरें आज शाम को खुलने वाले अमेरिकी बाजारों (US Market) पर टिकी हैं। अगर वहां भी गिरावट जारी रहती है, तो भारतीय बाजारों में कल सोना और सस्ता हो सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि यह गिरावट अस्थाई हो सकती है, इसलिए जिसे खरीदारी करनी है, वह ज्यादा इंतजार न करे। 'बाय ऑन डिप्स' (गिरावट पर खरीदारी) की रणनीति अपनाना सही रहेगा।

डिजिटल गोल्ड की तरफ बढ़ा रुझान

भौतिक सोने (Physical Gold) के भारी-भरकम मेकिंग चार्ज और स्टोरेज की झंझट से बचने के लिए, नई पीढ़ी अब 'डिजिटल गोल्ड' और 'सोवरेन गोल्ड बॉन्ड' की तरफ शिफ्ट हो रही है। आज की गिरावट का असर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी दिखा, जहां सुबह से ही ट्रैफिक बढ़ गया है। लोग 1 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का सोना डिजिटल रूप में खरीद रहे हैं।