16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ishan Kishan Networth: पाकिस्तान के पसीने छुड़ाने वाले भारतीय बल्लेबाज ईशान को है लग्जरी कारों का शौक, जानिए इनकी नेटवर्थ

Ishan Kishan Networth: ईशान किशन की अनुमानित नेट वर्थ करीब 63 करोड़ रुपये है। IPL फीस, BCCI कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट उनकी आय के मुख्य स्रोत हैं। लग्जरी कारों और महंगी घड़ियों के शौकीन ईशान युवा आइकन बन चुके हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Thalaz Sharma

Feb 16, 2026

ishan kishan networth india vs pakistan t20 world cup 2026

ईशान किशन की अनुमानित नेट वर्थ करीब 63 करोड़ रुपये है। (PC: IANS)

Ishan Kishan Networth: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हाईवोल्टेज T20 मुकाबले (India VS PAK T20 World Cup 2026) ने कई युवा खिलाड़ियों को नई पहचान दी है। ऐसा ही एक नाम है टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता। शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनकी नेट वर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान किशन की कुल संपत्ति करीब 63 करोड़ रुपये आंकी जा रही है, जिसमें क्रिकेट फीस, IPL कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट की बड़ी भूमिका है।

IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट से कमाई

ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट से शुरुआत कर इंटरनेशनल स्तर तक तेजी से पहचान बनाई। IPL में उनकी मांग लगातार बढ़ी है। 2016 में उन्हें गुजरात लायंस ने खरीदा था, जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। हाल के सीजन में उनकी कीमत 11 करोड़ रुपये से ज्यादा रही। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से मिलने वाली सालाना रिटेनर फीस और मैच फीस भी उनकी कमाई का अहम हिस्सा है। तीनों फॉर्मेट और IPL से मिलाकर उनकी सालाना आय करोड़ों में पहुंचती है, जिससे उनकी कुल नेट वर्थ तेजी से बढ़ी है।

ब्रांड एंडोर्समेंट और डिजिटल पॉपुलैरिटी

क्रिकेट के अलावा ईशान किशन कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हैं। स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल कंपनियों के लिए वे प्रमोशनल कैंपेन करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वे ड्रीम11, एसजी स्पोर्ट्स, स्केचर्स और ओप्पो जैसे ब्रांड्स से जुड़े रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग भी है, जिससे डिजिटल प्रमोशन से एक्स्ट्रा इनकम होती है। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर ब्रांड पोस्ट के जरिए भी वे मोटी कमाई करते हैं। उनकी युवा छवि और आक्रामक खेल शैली उन्हें मार्केट में लोकप्रिय चेहरा बनाती है।

लग्जरी कारें, घड़ियां और घर

ईशान किशन को लग्जरी कारों और स्टाइलिश लाइफस्टाइल का शौक है। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज, फोर्ड मस्टैंग और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ियां शामिल बताई जाती हैं। इसके अलावा वे महंगी घड़ियों के भी शौकीन हैं, जिनमें रोलेक्स और फ्रैंक मुलर जैसे ब्रांड्स का नाम लिया जाता है। पटना और अन्य शहरों में उनकी प्रॉपर्टी भी बताई जाती है। शानदार घर, मॉडर्न इंटीरियर और प्रीमियम फिटनेस रूटीन उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा हैं। क्रिकेट के साथ&साथ वे फिटनेस और फैशन पर भी खास ध्यान देते हैं।