1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी! फेस्टीवल में Railway चलाएगा 200 से अधिक स्पेशल ट्रेनें, कोविड-19 का रखा जाएगा विशेष ख्याल

15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना Railway की ओर से की जा रही है। कोरोना महामारी के चलते Railways ने सामान्य यात्री ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया था

less than 1 minute read
Google source verification
Railways to run 200 festival Special trains

Railways to run 200 festival Special trains

नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना महामारी के चलते आवागमन के साधन बंद कर दिए गए थे । जिससे बाहर रह रहे लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई थीं अब त्यौहार का समय भी नजदीक आ रहा है और यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने त्यौहारी सीजन में 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ ने कहा कि त्‍योहारी सीजन में रेलवे की तरफ से यात्रियों का सुविधाओं का ध्यान रखते हुए 200 से ज्‍यादा स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। और यदि जरूरत पड़ी तो इससे भी ज्यादा स्‍पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

बता दे कि रेलवे कोरोना महामारी के बीच संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके लिए पूरी तरह के बंदोवस्त किए जाएंगे जिससे यात्रियों के किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। और जिस तरह की जरूरत होगी बैसी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।

बताया जा रहा है कि रेल्वे उन स्थानों पर ट्रेनों को ज्यादा चलाया जाएगा जहां पर सबसे ज्यादा डिमांड है। रेलवे की कोशिश है कि जहां भी ट्रेनों के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट है, वहां क्लोन ट्रेन चलाई जाए। रेलवे ने यह भी तय किया है कि जहां भी क्लोन ट्रेन जाएगी, उस रूट पर एक अन्य क्लोन ट्रेन चलाई जाएगी ताकि कोई भी यात्री वेटिंग लिस्ट में न हो।

त्‍योहारी सीजन में हर व्‍यस्‍त रूट्स पर एक से दो क्‍लोन ट्रेनें (Clone Trains) चलाई जाने की व्यवस्था की जा रही है। रेलवे ने अभी तक 40 क्‍लोन ट्रेनें ही चलाई हैं। इसके अलावा दिवाली से पहले देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस भी पटरी पर दौड़ सकती है. IRCTC ने 17 अक्टूबर से तेजस शुरू करने की अनुमति मांगी है।

Story Loader