1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Union Budget 2026: सेना को मिली 7.85 लाख करोड़ के डिफेंस बजट की सौगात, थर्र-थर्र कांपेंगे चीन-पाकिस्तान

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में डिफेंस बजट के लिए बड़ा ऐलान किया है। इससे देश की सेना की ताकत बढ़ेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 01, 2026

Union Budget 2026 announcement for defense

Union Budget 2026 announcement for defense

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने देश का बजट (Union Budget 2026) पेश कर दिया है। बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। कई चीज़ें सस्ती हो गई हैं और कुछ चीज़ें महंगी भी हुई हैं। बजट में सरकार ने कई योजनाएं और सौगातें पेश की हैं। इस बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने सेना को भी ध्यान में रखा है और डिफेंस बजट (Defense Budget) को बढ़ाने का ऐलान किया है।

सेना की बढ़ेगी ताकत

सीतारमण ने बजट में डिफेंस सेक्टर के लिए 7.85 लाख करोड़ रूपए का आवंटन घोषित किया है। यह पिछले वित्त वर्ष (2025-26) के 6.81 लाख करोड़ रूपए के डिफेंस बजट से लगगग 15% ज़्यादा है। डिफेंस बजट में इजाफा सैन्य आधुनिकीकरण, सैनिक कल्याण और सशस्त्र बलों की तैयारियों को मज़बूत करने पर केंद्रित है। इससे सेना की ताकत बढ़ेगी।

डिफेंस सेक्टर को दी गई है प्राथमिकता

बजट में डिफेंस सेक्टर को रणनीतिक प्राथमिकता दी गई है, जिसमें आत्मनिर्भर भारत को ध्यान में रखते हुए भारत में ही हथियारों का उत्पादन, तकनीकी उन्नयन और घरेलू उद्योगों से खरीद पर जोर है। पिछले साल की तुलना में पूंजीगत व्यय में वृद्धि की उम्मीद है, जो नए हथियार, उपकरण और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

पाकिस्तान-चीन की बढ़ेगी टेंशन

डिफेंस सेक्टर का बजट बढ़ने से न सिर्फ भारत की सेना मज़बूत होती, बल्कि पाकिस्तान और चीन की टेंशन भी बढ़ेगी। डिफेंस बजट बढ़ने से भारतीय सेना के हथियारों का जखीरा बढ़ेगा जिससे पाकिस्तान और चीन बॉर्डर पर कोई भी हिमाकत करने से पहले कई बार सोचेंगे।

Story Loader