
Reliance Jio
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाओं से टेलीकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा हुआ है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार टेलीकॉम इंडस्ट्री को 20 प्रतिशत राजस्व नुकसान हुआ है।
गुरुवार को जारी की गई रिपोर्ट में एजेंसी ने कहा कि जनवरी 2017 तक जियो ने 7.2 करोड़ का सब्सक्राइबर बेस बना लिया। इसके चलते मार्केट शेयर का पुनर्वितरण हो रहा है। मार्च 2017 तक यह बेस 10 करोड़ तक पहुंच सकता है।
भारतीय बाजार को लेकर कही बात
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में ड्युअल सिम का चलन तेजी से बढ़ेगा। वहीं, डाटा और वॉइस यूसेज का पैटर्न कैसा रहेगा, इसके बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
मार्केट से बाहर हो सकती हैं छोटी कंपनियां
रेटिंग एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार वोडाफोन और आइडिया के विलय के बाद टेलिकॉम सेक्टर में एक बार फिर से प्राइस वॉर तेज हो सकता है। ऐसी स्थिति में छोटी टेलिकॉम कंपनियां लंबे समय तक पूंजी लुटाने की स्थिति में नहीं रहेंगी और उन्हें मार्केट से बाहर निकलने के विकल्प पर भी विचार करना पड़ सकता है।
जियो के अॉफर
जियो ने अपनी 4G सेवा को बाज़ार में सितम्बर 2016 में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया था। लॉन्च होने के साथ ही कंपनी अपने साथ जुड़ने वाले यूजर्स को वेलकम ऑफर भी दे रही थी, जिसके तहत यूजर्स को अनलिमिटेड 4G डाटा के अलावा अनलिमिटेड कालिंग भी फ्री दे रही थी। वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स को 31 दिसम्बर तक जियो की सभी सेवायें फ्री मिल रही थीं। कंपनी ने इसके बाद भी यूजर्स को फ्री सर्विसेज देने के लिए हैप्पी न्यू इयर ऑफर पेश किया है।
Published on:
17 Feb 2017 08:58 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
