26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price: चांदी में फिर दिखी तेजी, सोना भी 2200 रुपये से ज्यादा उछला, क्या है MCX पर आज का रेट

Gold Silver Price: सोने व चांदी के दाम में एकबार फिर तेजी देखने को मिली है। सोना आज 2200 रुपए से ज्यादा उछला। पढ़ें क्यों आई सोने चांदी में तेजी...
less than 1 minute read
Google source verification
Gold Silver Price Today LIVE, Silver price, silver today price, silver expensive, silver price, gold-silver expensive, today gold price, today silver price, चांदी कीमत, चांदी टुडे कीमत, चांदी महंगी, चांदी की कीमत, सोना-चांदी महंगी, टुडे गोल्ड प्राइज, टुडे सिल्वर प्राइज

सोना-चांदी। फाइल फोटो- पत्रिका

भारतीय सर्राफा बाजार में आज फिर से सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। सोमवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में 2200 रुपए की तेजी देखने को मिली है, जबकि चांदी की कीमतों में भी 12 हजार रुपए प्रतिकिलो का ऐतिहासिक उछाल आया।

चांदी में 12 हजार की तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 12,605 रुपए की तेजी के साथ 2,62,497 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई, जबकि सोना 2200 रुपए चढ़कर 1 लाख 57 हजार 655 रुपए पर पहुंचा, जबकि 22 कैरेट की सोने की कीमत 1,44,037 रुपए और 18 कैरेट की कीमत 1,17,848 रुपए पहुंच गई।

अब लोग भाव गिरने का कर रहे इंतजार

सर्राफा एक्सपर्ट ने कहा कि चांदी में कई दिनों बाद तेजी आई है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि भाव बढ़ेंगे, लेकिन इतनी तेजी ने ग्राहकों को चौंका दिया है। कई लोग जो आज बाजार खुलने के बाद बुकिंग करने वाले थे। वह अब भाव गिरने का इंतजार कर रहे हैं।

वैश्विक व घरेलू कारणों के चलते बढ़े दाम

विशेषज्ञों ने कहा कि वैश्विक और घरेलू दोनों ही स्तरों पर कुछ ऐसे फैक्टर्स एक्टिव हुए हैं, जिसके चलते सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक अब शेयर बाजार के बजाय सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी को प्रायोरिटी दे रहे हैं। इसके अलावा, भारत में शादियों का सीजन अपने चरम पर है, जिससे जेवरों की मांग में अचानक भारी वृद्धि हुई है। मांग व आपूर्ति के चलते सोने व चांदी के भाव बढ़े हैं।