5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेयर बाजार में धीमी शुरुआत Sensex-Nifty लाल निशान में, ग्लोबल संकेत कमजोर

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को कमजोर शुरुआत की, जहां सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अंतरास्ट्रीय बाजारों से कमजोर संकेत और धीमी आर्थिक बढ़ोतरी के अनुमान ने बाजार पर दबाव बनाया। आइए जानते है पूरी खबर।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ratan Gaurav

Jan 08, 2025

Share Market Today 8 January

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को कमजोर शुरुआत की, जहां सेंसेक्स और निफ्टी (Share Market Today) मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अंतरास्ट्रीय बाजारों (Share Market Today) से कमजोर संकेत और धीमी आर्थिक बढ़ोतरी के अनुमान ने बाजार पर दबाव बनाया। सुबह के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 78,173 के आसपास है, जबकि निफ्टी 23,716 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बैंक निफ्टी में 47 अंकों की गिरावट देखी गई, जो 50,155 के स्तर पर पहुंचा। हालांकि, मिडकैप 100 इंडेक्स हल्की तेजी के साथ 56,886 पर रहा।

ये भी पढ़े:-सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA बढ़कर 56% हो जाएगा, आपकी कितनी सैलरी बढ़ेगी यहां समझे

बाजार का मूड ज्यादा मंदी वाला, कम तेजी वाला (Share Market Today)

आज बाजार में 62% स्टॉक्स में गिरावट (बेयरिश) और 32% में तेजी (बुलिश) का रुख दिखा।

निफ्टी गेनर्स

Dr Reddy, ONGC, Eicher Motors, Reliance, PowerGrid

निफ्टी लूजर्स

Tech Mahindra, Shriram Finance, IndusInd Bank, Wipro, SBI Life

30 शेयरों में से केवल 9 शेयरों में बढ़त

BSE Sensex के 30 शेयरों में से केवल 9 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे है। वहीं, 21 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। Zomato में सबसे ज्यादा गिरावट आई, इसके बाद Adani Ports, IndusInd Bank, Tata Steel, और NTPC जैसे शेयर लाल निशान में है। दूसरी ओर, Reliance, TCS, Maruti, M&M, Sun Pharma, और ICICI Bank में मजबूती देखी गई।

अंतरास्ट्रीय मार्केट का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी नकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। टेक्नोलॉजी सेक्टर में बिकवाली और ब्याज दरों में कटौती की कम उम्मीदों ने डाओ जोंस और नैस्डैक को कमजोर किया।

डाओ जोंस में भारी गिरावट

डाओ जोंस 178 अंक गिरकर (Share Market Today) बंद हुआ। नैस्डैक में 375 अंकों की भारी गिरावट आई। अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड 4.7% तक उछली, जो 8 महीने की ऊंचाई है। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही। जापानी निक्केई 300 अंक लुढ़का। हालांकि, सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखी गई।

क्रूड और मेटल्स पर नजर

कच्चा तेल 1% की तेजी के साथ $77 प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जो 3 महीने का उच्चतम स्तर है। घरेलू बाजार में सोना ₹350 बढ़कर ₹77,500 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹300 बढ़कर ₹90,800 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

ये भी पढ़े:-बजट में रोजगार बढ़ाने पर होगा खास जोर, CII ने सरकार को दिए ये महत्वपूर्ण सुझाव

GDP ग्रोथ और अन्य घरेलू संकेत

मंगलवार को सरकार द्वारा जारी आर्थिक अनुमान के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP वृद्धि दर 6.4% रहने की उम्मीद है। यह पिछले 4 वर्षों में सबसे धीमी आर्थिक वृद्धि होगी। इस आंकड़े ने निवेशकों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

Disclaimer: यह समाचार केवल जानकारी के उद्देश्य से है। कृपया निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।