
Sovereign Gold Bond
नई दिल्ली। Sovereign Gold Bond त्योहारी सीजन आते ही बाजार में सोने के भाव को लेकर होड़ सी मची हुई है लेकिन मोदी सरकार की ओर से एक योजना बनाई है जिसमें आम इंसान को काफी सस्ते में सोना खरीदने (Gold News) का मौका मिल रहा है। जी हां सरकार की ‘सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना’ (Sovereign Gold Bond) के अंतर्गत आप इस योजना का लाभ उठाने के तैयार हो जाए। अब हर साल की तरह इस बार भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना’ 2020-21 (Gold Bond News) की सातवीं सीरीज आम जनता के सामने आ चुकी है। जिसके तहत आप 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक इस योजना में पैसा लगाकर भरपूर लाभ उठा सकते है। भले ही आपको इस योजना से सोना फिजिकल रूप में ना मिले लेकिन सोने के बराबर कीकीमत आपको जरूर मिलेगी। हम बता रहे है इस योजना के बारे...
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड हर साल लागू किया जाता है इस सातवीं सीरिज के तहत अब प्रति ग्राम सोने के कीमत 5,051 रुपये (Sone Ka Bhav) तय की गई है। जो 2020-21 की यह सीरीज- सात 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक खुली रहेगी। इस योजना को लेने से निवेशक को सलाना ब्याज 2% मिलता है जो हर 6 महिने में खाते पर आता है। इसकी अवधि 8 वर्ष की होती है इससे पहले आप इसे नही निकाल सकते है। इसके लिए 5 साल के बाद पैसा निकालने का एक ऑप्शन दिया गया है। आपको है
बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना (SGB) की 2020-21 की आठवीं सीरिज 9 नवंबर से 13 नवंबर तक खुलेगी आरबीआई भारत सरकार की ओर से सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड 2020-21 को किया गया है।
कहां और कैसे मिलेगा
यदि आप इस योजना को पाना चाहते है तो इस बॉन्ड में निवेश करने के लिए आपके पास वोटर आईडी, आधार कार्ड/पैन या टैन/पासपोर्ट का होना जरूरी है। इसे आप सभी कमर्शियल बैंक (RRB, छोटे फाइनेंस बैंक, पेमेंट बैंक को छोड़कर), डाकघर, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (NSE), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) या सीधे एजेंट्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना की सबसे बड़ा खासियत यह हैकि आप इससे लोन भी ले सकते है।
Updated on:
13 Oct 2020 02:52 pm
Published on:
13 Oct 2020 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
