
विमानन कंपनी स्पाइसजेट अपनी 12वीं सालगिरह के मौके पर अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा देने जा रही है। इसके जरिए यात्री को 12 रुपए के बेस फेयर में डोमेस्टिक आैर इंटरनेशनल यात्राआें का टिकट मिल सकेगी। हालांकि ये आॅफर कुछ शर्तों के साथ लागू है। स्पाइसजेट ने इस आॅफर का नाम 12th Anniversary Sale दिया है।
जानकारी के मुताबिक 12 रुपए बेस फेयर होगा आैर इसमें सरचार्ज आैर टैक्स अलग से जोड़े जाएंगे। '12 साल धमाल' नाम का एक लक्की ड्रा शुरू किया गया है, जिसके जरिए यात्रियों को फ्री टिकट जीतने की सुविधा दी गर्इ है। साथ ही यात्री अन्य आकर्षक इनाम भी अपने नाम कर सकते हैं।
स्पाइसजेट की ये स्कीम 23 मर्इ से शुरू होकर 28 मर्इ तक चलेगी। इस दौरान 26 जून 2017 से 24 मार्च 2018 के बीच आप यात्रा कर सकेंगे। टिकट ब्रिकी का निर्धारित पीरियड खत्म होने के बाद लकी ड्रा के जरिए विजेताआें के नाम घोषित किए जाएंगे।
इस आॅफर के जरिए स्पाइसजेट इंटरनेशनल यात्रा के लिए 12 लोगों को 12 रुपए में टिकट देगी जबकि डोमेस्टिक यात्रा के लिए 12 रुपए में टिकट दिए जाएंगे। हालांकि इस आॅफर का फायदा उन्हें ही मिल सकेगा जो कंपनी की वेबसाइट से ये टिकट बुक करेंगे।
साथ ही आॅफर के तहत कंपनी 12 लोगों को 10000 रुपए के होटल वाउचर फ्री देगी। वहीं 12 विजेताआें को नेक्सट बुकिंग पर स्पाइस मेक्स सीट फ्री मिलेगी। 12 विजेताआें को 999 रुपए का स्पाइस वेल्यू पैक फ्री में मिलेगा आैर 12 विजेताआें को अगली बुकिंग में फ्री खाने का लाभ मिलेगा। एेसे ही 12-12 लोगों को कर्इ अन्य आॅफर भी दिए जाएंगे।
Published on:
24 May 2017 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
