20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया में इन देशों की Economy की है सबसे खराब स्थिति, मंडरा रहा संकट

एक तरफ जहां ग्लोबल इकोनामी के सपने को साकार करने में दुनिया के सभी देश जुटे हुए हैं वहीं कई देश ऐसे भी हैं जहां की अर्थव्यवस्था कठिन दौर से गुजर रही है।

2 min read
Google source verification

image

Shivani Sharma

Mar 28, 2019

economy

एक तरफ जहां ग्लोबल इकोनामी के सपने को साकार करने में दुनिया के सभी देश जुटे हुए हैं वहीं कई देश ऐसे भी हैं जहां की अर्थव्यवस्था कठिन दौर से गुजर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर जल्द ही कुछ नहीं किया गया तो ये देश गंभीर संकट में फंस सकते हैं। विश्व की आर्थिक विकास दर 3.7 फीसदी के हिसाब से बढ़ रही है वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां बेरोजगारी बहुत ज्यादा है। जानिए यहां-

economy

ब्राजील इस देश में राजनैतिक अस्थिरता की कीमत अर्थव्यवस्था को चुकाना पड़ा है। इस कारण ब्राजील में बेरोजगारी की दर बहुत ज्यादा है। साल 2018 में यहां बेरोजगारी की दर 12 फीसदी को पार कर गई थी।

economy

स्पेन यूरोपीय देश स्पेन की अर्थव्यवस्था भी कठिन दौर से गुजर रही है। साल 2008 के आर्थिक मंदी और कैटोलोनिया को लेकर उपजे हालात से यहां की वित्तीय स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। स्पेन में बेरोजगारी की दर यूरोपीय यूनियन के सभी देशों में सबसे ज्यादा है।

economy

यूक्रेन रूसी नाकेबंदी का सामना कर रहा यूक्रेन इस समय आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हो चुका है। कभी हथियारों के बड़े सौदागरों में गिना जाने वाला यग देश आज बड़े स्तर पर बेरोजगारी का सामना कर रहा है। यहां बेरोजगारी की दर 9.5 फीसदी से ज्यादा है।

economy

ग्रीस स्पेन की तरह ग्रीस भी यूरोपीय यूनियन का सदस्य देश है। जिसकी अर्थव्यवस्था हमेशा खराब कारणों से सुर्खियों में रहती है। आर्थिक सुधारों को लेकर कई बार देश में विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं जबकि यूरोपीय यूनियन सहित कई अंतरराष्ट्रीय संस्थान बेल आउट पैकेज भी दे चुके हैं। यहां लगभग आधी आबादी बेरोजगार है।