
ये है दुनिया की सबसे मंहगी और बड़ी मस्जिद
नई दिल्ली। ये तो आप सभी जानते होगें की दुनिया के सबसे बड़े और महंगे मंदिर कौन-कौन से हैं। लेकिन क्या आप ये जानते है की इस दुनिया की सबसे महंगी और बड़ी मस्जिदे कौन सी हैं। इस्लाम का पवित्र त्योहार बकरीद जिसे ईद-उल-अज़हा और ईद-उल-ज़ुहा भी कहा जाता है, आने वाला है। कहा जा रहा है बकरीद 2018 इस बार 21 या 22 अगस्त को पड़ सकती है। ईद-उल-ज़ुहा के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग बकरे या किसी अन्य पशु की कुर्बानी देते हैं। इस्लाम में इस दिन को फर्ज़-ए-कुर्बान का दिन कहा गया है। आईये इस्लाम के इस पाक मौके से पहले जानते है दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी मस्जिदों के बारे में।
मस्जिद अल-हरम
इस लिस्ट में टॉप पर सऊदी अरब का मस्जिद अल-हरम है। इसका साइज 3,56,000 वर्ग मीटर (करीब 88 फुटबॉल ग्राउंड के बराबर) है। यह मस्जिद 24 घंटे खुली रहती है। यहां लोग हज पर जाते हैं। कहा जाता है की इसको बनाने में करीब 6.7 लाख करोड़ रुपए का खर्च आया था।
बहरिया टाउन मस्जिद
खुदा की इबादत की जगह अपने आप में दिल के करीब और बड़ी होती है। पाकिस्तान ने हाल ही में लाहौर में बहरिया टाउन मस्जिद का उद्घाटन कर इसे दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी मस्जिद होने का दावा किया।इसे बनाने में करीब 100 करोड़ रुपए का खर्च आया है। पाकिस्तान में बादशाही मस्जिद और फैजल मस्जिद के बाद भारिया टाउन जामिया मस्जिद तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद है। कहा जाता है ये मस्जिद इतनी बड़ी है की यहां पर 70 हजार लोगों एक साथ नमाज पढ़ सकते है।
अल फतह मस्जिद
बहरीन में स्थित अल फतह मस्जिद को दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में गिना जाता है। मस्जिद का क्षेत्रफल 6,500 स्क्वॉयर मीटर में फैला है। मस्जिद को निर्माण 1987 में शेख सलमान अल खलीफा ने करवाया था। इस मस्जिद को काफी पाक माना जाता हैं। इसके बारे में ये भी कहा जाता है की इसको बनाने में 100 मिलियन डॉलर यानी की 7000 करोड़ रुपए का खर्चा आया था।
बाड़ा इमामबाड़ा
भारत की एक मस्जिद भी दुनिया की सबसे बड़ी और मंहगी मस्जिदों में शामिल है।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इमामबाड़ा दुनिया की बड़ी मस्जिदों में शामिल है। मस्जिद का निर्माण साल 1784 में असफ उद दौला ने कराया था। आज भी इसको संभालने और इसकी देखा-रेख करने में तकरीबन हर साल लाखों खर्च हो जाते हैं।
Updated on:
16 Aug 2018 01:11 pm
Published on:
16 Aug 2018 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
