7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Flight Fare Rises: कई इंटरनेशनल रूट्स पर जबरदस्त महंगे हुए फ्लाइट टिकट, यूरोप जाने वालों की कट रही जेब, टूर पैकेज भी महंगे

UAE-India Flight Fares: अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए टिकट्स के दाम काफी बढ़ गये हैं। यूरोप जाने के लिए भी फ्लाइट टिकट काफी महंगा हो गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 07, 2026

UAE-India Flight Fares

इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट्स काफी महंगे हो गए हैं। (PC: AI)

UAE-India Flight Fares: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते सबसे बड़ी महंगाई फ्लाइट टिकट्स पर देखने को मिली है। इस युद्ध ने इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया काफी अधिक बढ़ा दिया है। पिछले एक हफ्ते में भारत से दुबई के लिए फ्लाइट टिकट के दाम 60 से 80 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। वहीं, भारत से यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स के टिकट 40 फीसदी से ज्यादा महंगे हो गए हैं। अगर आप अगले 15 दिन में इन रूट्स पर यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको काफी ज्यादा पैसा चुकाना होगा।

ट्रैवल कंपनी Pickyourtrail के आंकड़ों के अनुसार, भारत-दुबई कॉरिडोर पर काफी कम फ्लाइट्स ऑपरेट हो रही हैं। ऐसे में एकतरफा टिकट के किराए में 60% से 80% तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल भी हो रही हैं। ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैंसिल होने वाली कुल फ्लाइट्स में से 50% से 65% दुबई रूट से जुड़ी हैं।

यूरोप के टिकट 40% महंगे

जर्मनी और पुर्तगाल जैसे यूरोपीय देशों के फ्लाइट टिकट्स की कीमत में जबरदस्त इजाफा हुआ है। 1 से 5 मार्च के बीच की बुकिंग में में बीते सप्ताह की तुलना में 40 फीसदी तक टिकट महंगा हुआ है। दिल्ली से फ्रैंकफर्ट रूट पर कई दिनों के लिए उपलब्ध ही नहीं है। वहीं, इकनॉमी क्लास का सबसे सस्ता टिकट भी 1.5 लाख रुपये तक पहुंच गया है।

क्यों महंगे हो रहे फ्लाइट टिकट्स?

मिडिल ईस्ट में इस समय युद्ध चल रहा है। अमेरिका और इजराइल ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं। वहीं, ईरान इजराइल और मिडिल ईस्ट के देशों में हमले कर रहा है। मिडिल ईस्ट में एयर स्पेस बंद होने और सुरक्षा से जुड़े रिस्क के चलते कई फ्लाइट्स को वैकल्पिक रूट्स से ले जाना पड़ रहा है। ये रूट्स ज्यादा लंबे हैं। इस कारण हवाई किराया बढ़ गया है। इसके अलावा, जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी, लिमिटेड सीट अवेबिलिटी, विमान बीमा लागत में भारी उछाल जैसे कारणों के चलते भी टिकट्स महंगे हुए हैं।

टूर पैकेज हो गए महंगे

जो लोग यूरोप में छुट्टियां बिताने का प्लान कर रहे थे, उनकी जेब पर बड़ी चपत लगने जा रही है। फ्लाइट शेड्यूल में चेंजेज और परिचालन से जुडी बाधाओं के चलते कई रूट्स पर टूर पैकेज महंगे हो गए हैं। साउथ ईस्ट एशिया और यूरोप के कुछ हिस्सों के लिए लोगों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स लेनी पड़ रही है। वहीं, सीटें लिमिटेड हैं।