
सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई है। (PC: AI)
Gold Price Outlook: भले ही अमेरिका/इजराइल और ईरान युद्ध में कोई कमी नहीं आई हो, लेकिन सोने की कीमतों में पिछले 5 दिन में काफी गिरावट आई है। पिछले 5 दिन में घरेलू वायदा और हाजिर बाजार में सोने में गिरावट आई है। शुक्रवार को भी सोने में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला था, जिससे कारोबारी सत्र में सोना काफी गिर गया था। आइए जानते हैं कि कीमतों में कितनी गिरावट दर्ज हुई है।
एमसीएक्स एक्सचेंज पर इस हफ्ते सोमवार 2 मार्च को सोने का भाव 1,66,077 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबारी सत्र के दौरान कीमत अधिकतम 1,69,880 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गई थी। वहीं, शुक्रवार 6 मार्च को सोने का भाव 1,61,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। शुक्रवार को सोने की कीमत 1,59,320 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गई थी। इस तरह सोने की कीमत में पिछले 5 दिन में 4,440 रुपये की गिरावट आई है। अगर हम कारोबारी सत्र में बने उच्च और निचले स्तर की कीमतों का अंतर देखें, तो पिछले 5 दिन में सोने की कीमत में 10,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है।
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी पिछले 5 दिन में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार 2 मार्च को चांदी का वायदा भाव एमसीएक्स पर 2,78,481 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस दिन कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 2,97,799 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। इसके बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी का भाव 2,68,285 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। इस कारोबारी सत्र में चांदी न्यूनतम 2,60,809 रुपये प्रति किलोग्राम तक गई थी। इस तरह चांदी की कीमत में पिछले 5 दिन में 10,196 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट हुई है। अगर हम कारोबारी सत्र में बने उच्च और निम्न स्तरों की तुलना करें, तो पिछले 5 दिन में चांदी की कीमत में 36,990 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज हुई है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, मजबूत यूएस डॉलर और बढ़ती यूएस बॉन्ड यील्ड ने सोने की कीमतों पर दबाव डाला है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तनाव कम होता है, तो सोने की घरेलू कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
सोने की वैश्विक कीमतें शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुईं। कॉमेक्स पर सोना 1.58 फीसदी या 80 डॉलर की बढ़त के साथ 5,158.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.76 फीसदी या 89.44 डॉलर की बढ़त के साथ 5,171.74 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
चांदी की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो शुक्रवार को कॉमेक्स पर यह 2.59 फीसदी या 2.13 डॉलर की बढ़त के साथ 84.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 2.79 फीसदी या 2.30 डॉलर की बढ़त के साथ 84.54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
Published on:
07 Mar 2026 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
