
एक शब्द बोलकर छोड़ दी नौकरी (PC: AI)
एक कर्मचारी ने अपनी नौकरी सिर्फ इसलिए छोड़ दी क्योंकि कंपनी ने अगले महीने से अनिवार्य नोटिस पीरियड बढ़ाने की घोषणा की थी। ज्यादा नोटिस पीरियड नहीं देना पड़े इसलिए पहले ही इस्तीफा दे दिया। जब एचआर ने जॉब छोड़ने की वजह पूछी तो सिर्फ एक शब्द में जवाब दे दिया। आइए जानते हैं कि क्या मामला है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit के 'Indian Workplace' सबरेडिट पर एक प्रोफेशनल ने अपनी नौकरी छोड़ने की स्टोरी शेयर की है। कर्मचारी ने जॉब तब छोड़ी, जब उसे पता चलता कि अगले महीने से कंपनी अनिवार्य नोटिस पीरियड बढ़ाने जा रही है। लंबे एग्जिट क्लॉज में बंधने से बचने के लिए उन्होंने तुरंत कंपनी के इंटरनल पोर्टल के जरिए अपना इस्तीफा दे दिया।
उस समय उनके टीम लीडर ऑफिस में नहीं थे, इसलिए फ्लोर सुपरवाइजर ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया। उनसे पूछा गया:
क्या टीम के अंदर कोई विवाद है?
उन्होंने कहा- नहीं।
क्या रिपोर्टिंग मैनेजर से कोई समस्या है?
जवाब आया- नहीं।
क्या वे अपनी सैलरी से खुश नहीं हैं?
उन्होंने कहा- ऐसा भी नहीं।
क्या उन्हें कहीं बेहतर ऑफर मिला है? क्या उन्हें प्रमोशन नहीं मिला? क्या वे इंडस्ट्री बदलने की योजना बना रहे हैं? हर सवाल का कर्मचारी ने शांतिपूर्वक तरीके से नहीं में जवाब दिया। जब उनसे स्पष्ट कारण बताने के लिए जोर दिया गया, तो उन्होंने सिर्फ एक शब्द कहा- 'रिटायरमेंट'।
यह अप्रत्याशित जवाब सुनकर आगे सवाल-जवाब रुक गए। यह व्यंग्य नहीं था, बल्कि एक रणनीति थी। उन्होंने जानबूझकर ऐसा कोई कारण नहीं बताया, जिससे कंपनी बातचीत या मोलभाव शुरू कर सके। अगर वे सैलरी की बात करते, तो कंपनी वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव दे सकती थी। अगर वे करियर ग्रोथ का मुद्दा उठाते, तो भविष्य के अवसरों की चर्चा शुरू हो जाती। अगर वे किसी दूसरी कंपनी का ऑफर बताते, तो तुलना और काउंटर ऑफर शुरू हो जाते। लेकिन कोई ठोस शिकायत न बताकर उन्होंने काउंटर ऑफर या मनाने की कोशिश के सभी रास्ते बंद कर दिए। बाद में एचआर ने उनके लास्ट वर्किंग डे की पुष्टि कर दी और इस्तीफे की प्रक्रिया आसानी से आगे बढ़ गई।
इस पोस्ट पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि नोटिस पीरियड बढ़ाना अक्सर कंपनियों की कंट्रोल करने की मानसिकता को दर्शाता है। वहीं, कुछ लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए कि कैसे उन्होंने भी एचआर की भावनात्मक अपील के बावजूद कंपनी छोड़ने का फैसला नहीं बदला। यूजर्स इस बात से सहमत थे कि इस्तीफा देने के लिए हमेशा लंबी-चौड़ी वजह बताना जरूरी नहीं होता। कई बार स्पष्टता, संक्षिप्तता और संयम ही आपकी स्वतंत्रता और मानसिक शांति की रक्षा करते हैं।
Updated on:
07 Mar 2026 09:38 am
Published on:
06 Mar 2026 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
