1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Union Budget 2026: बजट में महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा, 10,000 करोड़ के फंड की घोषणा

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 01, 2026

Union Budget 2026 announcement for women

Union Budget 2026 announcement for women

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) देश का बजट (Union Budget 2026) पेश कर रही हैं। बजट में कई बड़ी घोषणाएं की जा चुकी हैं और अभी कई बड़ी घोषणाएं बाकी हैं। क्या सस्ता होगा, क्या महंगा होगा, सरकार की तरफ से क्या सौगातें दी जाएंगी, ये सवाल सभी के मन में हैं और अभी तक कई चीज़ें सस्ती होने, कई चीज़ें महंगी होने के साथ ही कई योजनाओं की भी घोषणाएं की गई है। बजट में सीतारमण ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है।

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री सीतारमण ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ग्रामीण महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए विशेष पहल की गई है, जिसमें लखपति दीदी योजना पर आधारित सामुदायिक स्व-सहायता समूह उद्यम स्थापित करने का प्रावधान है। इससे महिलाओं को क्रेडिट-लिंक्ड आजीविका से उद्यम स्वामित्व की ओर जाने में मदद मिलेगी।

10,000 करोड़ रूपए के फंड की घोषणा

MSME क्षेत्र में महिलाओं के लिए 10,000 करोड़ रूपए का SME ग्रोथ फंड घोषित किया गया है, जो महिलाओं के लिए इक्विटी सपोर्ट प्रदान करेगा। पहले से चल रही योजनाओं को मजबूत करते हुए पहली बार उद्यमी महिलाओं के लिए टर्म लोन और मेंटरशिप का विस्तार किया गया है।

Story Loader