
प्रतीकात्मक तस्वीर (PC: AI)
भारतीय रेलवे लगातार डिजिटल सेवाओं को बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है और यात्रियों के लिए मोबाइल ऐप के जरिए सुविधाएं आसान बनाई जा रही हैं। इसी कड़ी में रेलवे ने अनारक्षित टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए एक नई सुविधा की घोषणा की है। इस नई व्यवस्था के तहत RailOne ऐप से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को किराए में सीधी छूट मिलेगी, जो 14 जनवरी 2026 से लागू हो गई हैं। 14 जुलाई तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
इस योजना के तहत केवल RailOne मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर कुल टिकट किराए पर 3 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। रेलवे का उद्देश्य डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देना और काउंटर पर भीड़ को कम करना है। RailOne ऐप पहले से ही रिजर्व्ड और अनरिजर्व्ड टिकट बुकिंग की सुविधा देता है, जिसमें यह नई छूट सीधे टिकट भुगतान के समय लागू होगी।
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह सुविधा 14 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। यह ऑफर केवल RailOne ऐप से की गई अनरिजर्व्ड टिकट बुकिंग पर मान्य होगा। UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल माध्यमों से टिकट का भुगतान करते समय किराया अपने आप कम दिखाने लगेगा। वहीं, R-Wallet से भुगतान करने पर कैशबैक सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी और यह ऑफर उससे अलग माना जाएगा। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह छूट टिकट कैंसिलेशन या बदलाव की स्थिति में लागू नहीं होगी।
RailOne ऐप केवल टिकट बुकिंग तक सीमित नहीं है बल्कि यह कई यात्री सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर देता है। ऐप से यात्री PNR स्टेटस चेक कर सकते हैं, ट्रेन की लाइव स्थिति देख सकते हैं, कोच पोजिशन जान सकते हैं और यात्रा के दौरान भोजन भी ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप में ग्रिवेंस रिड्रेसल और ट्रैवल फीडबैक जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। रेलवे का मानना है कि एक ही ऐप में कई सेवाएं मिलने से यात्रियों को बेहतर डिजिटल अनुभव मिलेगा।
Updated on:
15 Jan 2026 12:45 pm
Published on:
15 Jan 2026 12:45 pm
