2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनरल मोटर्स इंडिया ने लॉन्च की नई शेवरले क्रूज, 17 का है माइलेज

नई शेवरले क्रूज को मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों वर्जन में उतारा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jan 31, 2016

New Cherolet Cruze

New Cherolet Cruze

नई दिल्ली। जनरल मोटर्स इंडिया ने नई शेवरले क्रूज सेडान कार लॉन्च है। कंपनी ने नई क्रूज की कीमत 14.68 लाख से 17.81 लाख रूपए (नई दिल्ली में शोरूम के बाहर) के बीच रखी गई है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि नई शेवरले क्रूज में टर्बोचार्ज्ड 2 लीटर डीजल इंजन दिया है और यह 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, दोनों ही वर्जन में पेश की गई है।

नई स्टाइल और ताकतवर इंजन
जीएम इंडिया के प्रेजिडेंट और एमडी कहर काजेम ने कहा कि कार नई स्टाइल में आई है और सबसे ताकतवर डीजल इंजन के अलावा इसमें कई फीचर्स जोड़े गए हैं। उन्होंने कहा, लॉन्चिंग के वक्त से ही क्रूज शेवरले सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में रहा है। दुनिया भर में इसकी 35 लाख यूनिट्स की बिक्री है।

17.9 का है अधिकतम माइलेज
कंपनी ने बताया कि क्रूज में माइलिंक इन्फोटेनमेंट सिस्टम और रीयर विजन कैमरे के साथ-साथ नई एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। जीएम इंडिया का दावा है कि आईसीएटी के मुताबिक, नई शेवरले क्रूज का ऑटोमैटिक ट्रांसिशन वर्जन ईंधन की बचत करते हुए 14.81 किमी प्रति लीटर का माइलिज देती है। वहीं, मैन्युअल वैरियंट का माइलिज 17.9 किमी प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader